{"_id":"658ac98bb89a1d0cc3030da1","slug":"bjp-sets-target-to-gather-thee-lakh-people-for-pm-modi-rally-in-ayodhya-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: प्रधानमंत्री मोदी की रैली में तीन लाख लोगों को आमंत्रित करने की तैयारी में भाजपा, बैठक में हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: प्रधानमंत्री मोदी की रैली में तीन लाख लोगों को आमंत्रित करने की तैयारी में भाजपा, बैठक में हुई तैयारी
Tue, 26 Dec 2023 07:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Dec 2023 07:21 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या में 30 दिसंबर को होने वाली रैली में तीन लाख लोगों को एकत्र करने की तैयारी भाजपा कर रही है। इसके लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन ने तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद डिप्टी सीएम केशव व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अब तीन लाख लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले यह संख्या दो लाख तय की गई थी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने सर्किट हाउस में बैठक की। इसमें अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर व बाराबंकी के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि हर बूथ तक पीएम का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की है। रैली में सभी क्षेत्रों से लोगों की उपस्थिति होनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि चारों जनपदों में बैठकें करके जनसभा व स्वागत कार्यक्रम की कार्ययोजना बना ली जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम आवास पर गुरुवाणी, अरदास एवं लंगर का हुआ आयोजन, योगी ने गुरु ग्रंथ साहिब को सिर-माथे धारण किया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को मिला तीन दिन का विवेकाधीन अवकाश का अधिकार
जनता तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आमंत्रण पहुंचाने व उनकी सुविधाओं का ख्याल रखने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है। प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय ने कहा कि जिला स्तर पर पदाधिकारी रोजाना तैयारियों की समीक्षा करें।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, सांसद लल्लू सिंह व उपेन्द्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, डॉ. अमित सिंह चौहान, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, बाराबंकी के अरविंद मौर्य व सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा मौजूद रहे।