फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP seeks to new faces

यूपी के लिए भाजपा तलाश रही नया चेहरा

Tue, 20 May 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 May 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
BJP seeks to new faces

भाजपा ने विधानसभा व विधान परिषद में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए नए चेहरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पर समीकरण समस्या बने हुए हैं। कहीं जातीय गणित आड़े आ रही है तो कहीं संबंधित व्यक्ति के तेवर फैसला लेने से रोक रहे हैं।

कहीं वरिष्ठता व कनिष्ठता का रोड़ा फैसला लेने की राह में मुसीबत बनी हुई है। कोई वरिष्ठ तो है लेकिन सभी विधायकों का समर्थन प्राप्त करने में असफल है।

हुकुम सिंह और नैपाल सिंह की जगह खाली

BJP seeks to new faces

दरअसल, विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता हुकुम सिंह और परिषद में पार्टी के नेता डॉ. नैपाल सिंह, दोनों लोग सांसद चुन लिए गए हैं।

इसके चलते पार्टी को इनके स्थान पर नए चेहरों का चयन करना है। विधानसभा में दावेदार तो कई हैं लेकिन कहीं सामाजिक समीकरण तो कहीं अनुभव का संकट खड़ा हो रहा है।

विधानसभा में सतीश महाना इस समय भाजपा विधायक दल के उप नेता हैं। इस नाते उनका नेता पद पर दावा भी बन रहा है।

पर, कुछ का तर्क है कि दोनों सदनों में पिछड़े वर्ग के हाथ में नेतृत्व होने के कारण किसी पिछड़े को कमान सौंपनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नामों की चर्चा

BJP seeks to new faces

तर्क दिया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह पिछड़ों व अति पिछड़ों का वोट मिला है, उसके चलते इस समीकरण की अनदेखी करना ठीक नहीं होगा।

पार्टी का नेतृत्व ब्राह्मण चेहरा डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के हाथ है। इसलिए भी विधानसभा में नेता का पद पिछड़े वर्ग के किसी व्यक्ति को दिया जाना चाहिए।

उमा भारती व केशव मौर्य बेहतर विकल्प हो सकते थे। पर, यह दोनों भी सांसद चुने जा चुके हैं। एक चेहरा धर्मपाल सिंह का भी है लेकिन कई कारणों से विधायकों के बीच उनके नाम पर सहमति बना पाना पार्टी के लिए मुश्किल हो रहा है।

पार्टी का एक वर्ग किसी वैश्य को यह पद सौंपने की पैरोकारी कर रहा है। इसका तर्क है कि वैश्य वोट भी भाजपा का प्रतिबद्ध वोट हैं।

इस सिलसिले महाना को पदोन्नति देकर नेतृत्व सौंपने के साथ पार्टी के कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल और सुरेश खन्ना के नामों की भी चर्चा है।

विज्ञापन

नैपाल सिंह के इस्तीफे के बाद बचे छह सदस्य

BJP seeks to new faces

विधान परिषद में पार्टी के पास बहुत सीमित विकल्प हैं। डॉ.नैपाल सिंह के त्यागपत्र के बाद परिषद में पार्टी के सिर्फ छह सदस्य ही बचे हैं।

इनमें पिछड़े वर्ग का कोई नेता नहीं है। ऐसे में पूर्व संसदीय कार्यमंत्री हृदयनारायण दीक्षित व कई बार से चुनकर आ रहे डॉ. यज्ञदत्त शर्मा की प्रबल दावेदारी बनती है।

पर, शर्मा का प्रदेश संगठन के साथ बहुत तालमेल दिखाई नहीं देता। विनोद पांडेय पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। महेंद्र सिंह को पार्टी ने संगठनात्मक कार्यों में लगा रखा है।

केदारनाथ सिंह भी दावेदार हो सकते हैं, पर अब तक उनकी सदन में भूमिका बहुत सक्रिय नहीं दिखी है। इसलिए दीक्षित की संभावना ज्यादा दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed