{"_id":"580c7dfc4f1c1bcb75bc190f","slug":"bjp-says-its-constitutional-crisis-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में संवैधानिक संकट, बहुमत साबित करें मुख्यमंत्री अखिलेश: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में संवैधानिक संकट, बहुमत साबित करें मुख्यमंत्री अखिलेश: भाजपा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में जारी पारिवारिक विवाद को भाजपा ने संवैधानिक संकट करार दिया है और मुख्यमंत्री अखिलेश से बहुमत साबित करने की मांग की है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में परिवारवाद की राजनीति चल रही है। राज्य में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में अब 2017 के चुनाव में सपा का खात्मा तय है।
विज्ञापन
उन्होंने जनता से अपील की है कि अब जरूरी है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनें, जिससे कि परिवारवाद की राजनीति का खात्मा हो। उन्होंने कहा कि अभी जो भी हो रहा है उससे सपा का सफाया होना तो तय है।
विज्ञापन
अभी तक जो सपा में विवाद खत्म होने की उम्मीद की जा रही थीं अब वह और बढ़ गया है। ऐसे में सपा की मुश्किल व भाजपा की चुनाव में संभावना पर कयास लगाए जा रहे हैं।