फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's popularity goes high after removing 370 from Kashmir.

370 की समाप्ति के बाद भाजपा की लोकप्रियता में दोगुना इजाफा, छह लाख लोग हर रोज ले रहे सदस्यता

Wed, 14 Aug 2019 11:26 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Aug 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
BJP's popularity goes high after removing 370 from Kashmir.
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल। - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के फैसले ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की लोकप्रियता में दोगुना से ज्यादा इजाफा कर दिया है। पहले यूपी में भाजपा की सदस्यता लेने वालों का औसत प्रतिदिन लगभग तीन लाख था लेकिन इस विधेयक के संसद में पारित होने के बाद यह संख्या बढ़कर प्रतिदिन औसतन 6.7 लाख तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को यहां प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा के पदाधिकारियों, क्षेत्रों और जिलों के सदस्यता प्रमुखों की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि  सदस्यता अभियान में यूपी भाजपा देश में नंबर एक पर है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बारह बजे तक 48 लाख 66 हजार 351 नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। आधी रात तक हम 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। 20 अगस्त तक अभियान चलना है। बचे सात दिनों में प्रयास किया जाए कि नए सदस्यों की संख्या 80 लाख तक पहुंच जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर बूथों पर भी बने सदस्य

BJP's popularity goes high after removing 370 from Kashmir.

बंसल ने बैठक में बताया कि 13 अगस्त तक नए और पुराने मिलाकर कुल 1 करोड़ 36 लाख 36 हजार 316 सदस्य बनाए जा चुके हैं। देश में भाजपा की सदस्यता में प्रदेश का हिस्सा 30 प्रतिशत से अधिक हो गया है। सी ग्रेड के बूथों जहां भाजपा का कोई सदस्य नहीं था, जिन बूथों पर भाजपा लगातार हारती थी, ऐसे बूथों पर वहां के मतदाताओं की संख्या के 60 से 70 प्रतिशत लोगों को सदस्य बनाने में सफलता मिली है।

16 से 25 तक होगा सत्यापन
बैठक में प्राथमिक सदस्यतों के सत्यापन का भी कार्यक्रम तय कर दिया गया। प्रत्येक जिले में वहां के सदस्यता प्रमुख के अलावा दूसरे जिले से अन्य दो लोगों को भेजकर प्राथमिक सदस्यों का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन का काम 16 से 25 अगस्त तक चलेगा।

इसी बीच भाजपा ने 16 अगस्त से सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। सक्रिय सदस्यों के सत्यापन काम 26 से 31 अगस्त तक होगा। इसके लिए प्रदेश के किसी पदाधिकारी को भेजा जाएगा।

1 सितंबर से संगठन के चुनाव

BJP's popularity goes high after removing 370 from Kashmir.

पार्टी ने तय किया है कि संगठनात्मक परिसीमन का काम निपटाकर 1 सितंबर से संगठन के चुनाव शुरू करा दिए जाएंगे। ध्यान रहे कि भाजपा ने प्रदेश महामंत्री प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक को संगठन के लिहाज से बने सेक्टर, मंडल और मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की जिम्मेदारी सौंपी है।

निर्णय के अनुसार तीन दिन में बूथ, दो दिन में मंडल और एक दिन में जिले का चुनाव कराया जाएगा। बैठक में प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने सभी क्षेत्र और जिलों के सदस्यता प्रमुखों से जानकारी ली और सदस्यता सत्यापन अधिकारियों के नामों की घोषणा की।

बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, गोविंद नारायण शुक्ल, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई और प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed