फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's job is to turn development into destruction: Akhilesh

विकास को विनाश में बदलना ही भाजपा का काम : अखिलेश

Fri, 09 Oct 2020 09:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
BJP's job is to turn development into destruction: Akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में बेकारी और महंगाई ने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। भाजपा सरकार ने साढ़े तीन साल से ऊपर के अपने कार्यकाल में प्रदेश को दशकों पीछे धकेल दिया है। विकास को विनाश में बदलना ही भाजपा का काम रहा है। शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन करके ही वह अपना रिपोर्ट कार्ड सजा रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, मुख्यमंत्री अपनी करनी छिपाने के लिए असत्य का सहारा लेते रहते है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तथा जिला मुख्यालय से गांव तक फोरलेन सड़कें बनाकर सपा सरकार ने प्रगति को रफ्तार दी। भाजपा सरकार अभी तक वाराणसी, गोरखपुर जैसे वीवीआईपी जिलाें में भी मेट्रो नहीं चला सकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरुआत सपा शासन में हुई, लेकिन भाजपा साढ़े तीन साल में भी उसे पूरा नहीं करा सकी है।
विज्ञापन


सपा सरकार में लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क बना। यह एशिया का सबसे बड़ा पार्क है। यहां की हरियाली, झील और सुखद माहौल लोगों को आकर्षित करती हैं। लोहिया पार्क मॉर्निंग व इवनिंग वॉकर्स का पसंदीदा स्थल है। इन दोनों पार्कों में कई विशेष प्रजाति के पेड़-पौधे लगे हैं। गोमती नदी की सफाई के साथ मनोरम गोमती रिवरफ्रंट भी समाजवादी सरकार की देन है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश के प्रयास से ही लखनऊ में सॉफ्टवेयर पार्क बना, अमूल डेयरी का प्लांट लगा व एचसीएल की यूनिट लगी। सपा सरकार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बनवाया गया। इसके पास ही शान-ए-अवध बाजार बनाया था। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed