फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp releases 5th list of candidates

यूपी चुनाव: भाजपा ने एक प्रत्याशी बदला, तीन नए घोषित किए

Mon, 13 Feb 2017 02:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Feb 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
bjp releases 5th list of candidates

भाजपा ने रविवार को चार उम्मीदवारों की घोषणा और कर दी है। इसमें एक स्थान पर पहले से घोषित उम्मीदवार का टिकट बदलकर नया प्रत्याशी घोषित किया गया है। तीन सीटें नई हैं।

विज्ञापन


आजमगढ़ की सगड़ी सीट से पहले गोपाल निषाद को उम्मीदवार घोषित बनाया गया था। अब उनका टिकट बदलकर देवेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

इन जगहों से ये उम्मीदवार
बलिया के सिकंदरपुर से संजय यादव, वाराणसी की पिंडरा सीट से डॉ. अवधेश सिंह और सोनभद्र की ओबरा सीट से संजय गोड को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस प्रकार भाजपा ने अब तक 383 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अपना दल के लिए 12 सीटें और भारतीय समाज पार्टी के लिए 8 सीटें छोड़ी गई हैं।

विज्ञापन

इन उम्मीदवारों की ये है पृष्ठभूमि

bjp releases 5th list of candidates

इन उम्मीदवारों में देवेंद्र सिंह भाजपा नेता स्व. रामजी सिंह के रिश्तेदार हैं। वह भाजपा में विभिन्न पदों पर भी रहे। बलिया की सिकंदरपुर सीट से उम्मीदवार संजय यादव पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।

पिंडरा से प्रत्याशी डॉ. अवधेश सिंह लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में आए थे। सिंह भी पहले कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते रहे हैं। ओबरा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां से उम्मीदवार संजय गोड भी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं।

ये है इन सीटों का जातीय गणित
भाजपा ने जिन उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें एक ठाकुर, एक यादव, एक भूमिहार व एक अनुसूचित जनजाति का है।

इस प्रकार भाजपा ने अब तक घोषित 383 उम्मीदवारों में 65 ब्राह्मण, 65 ठाकुर, 25 वैश्य, 6-6 टिकट सिख व कायस्थों, 15 टिकट जाट और 103 टिकट अति पिछड़ों को दिए गए हैं। महिलाओं के हिस्से में 46 टिकट आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed