फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP released list of 70 district presidents list of 28 districts stopped due to controversy

भाजपा जिलाध्यक्षों का एलान: 45 नए... तो 25 पुराने चेहरों को मिला मौका, विवाद के चलते रोकी गई 28 जिलों की सूची

Sun, 16 Mar 2025 09:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 09:51 PM IST
सार

प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रदेश के 70 जिलों में जिला चुनाव अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और सरकार के मंत्रियों ने संबंधित जिलों में जिलाध्यक्ष की घोषणा की। जिलाध्यक्षों के चयन में सबका साथ-सबका विकास की परिभाषा को साकार करते हुए सामाजिक समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
BJP released list of 70 district presidents list of 28 districts stopped due to controversy
सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में करीब दो महीने की माथापच्ची के बाद प्रदेश भाजपा ने पहले चरण में 98 में से 70 जिला इकाईयों के जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम रविवार को घोषित कर दिए हैं। इनमें 45 जिलों में नए चेहरे को मौका दिया गया है, जबकि 25 जिलों में मौजूदा जिलाध्यक्षों को ही दोबारा मौका दिया गया है। पहली सूची में 27 ओबीसी वर्ग से, अनुसूचित जाति (एसी) वर्ग से छह और सामान्य वर्ग से 37 लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया है।

विज्ञापन


पहले चरण की सूची में पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के लोगों को खास तरजीह देकर जातीय व सामाजिक समीकरण के बीच सामंजस्य बिठाने की कोशिश की है। पहली सूची में ओबीसी समाज के 25 लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जो 35.71 प्रतिशत भागीदारी है। 

विज्ञापन

इसी तरह सामान्य वर्ग के सभी जातियों को मिलाकर 55.71 हिस्सेदारी (39 जिलाध्यक्ष) दी गई है। वहीं, अनुसूचित जाति को भी जिला ईकाईयों में 8.57 प्रतिशत की भागीदारी देते हुए छह जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी जिला चुनाव अधिकारियों ने जहां अपने-अपने जिलों में जाकर सूची जारी की।

यह भी पढ़ेंः- भाजपा जिलाध्यक्षों का एलान: महिलाओं की हिस्सेदारी सात फीसदी, सपा के गढ़ में नया दांव; पहली बार महिला को कमान

प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि भाजपा ने संगठन पर्व के तौर पर संगठन के चुनाव की शुरूआत की थी।बताया कि बूथ और मंडल स्तरीय चुनाव के बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत की गई थी। हर स्तर पर विचार-विमर्श के बाद ही पार्टी के संगठनात्मक 98 जिलों में से 70 जिलों के जिला व महानगर अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने पहली बार जिलाध्यक्ष की घोषणा खुले मंच से जिला स्तर पर की है। उन्होंने बताया कि उपचुनावों के कारण 11 जिलों में संगठन चुनाव फरवरी महीने के अंत में कराए गए थे, जिसके कारण लगभग 28 जिलाध्यक्षों की घोषणा करीब एक सप्ताह बाद दूसरे चरण में होगी।

पहली सूची में सिर्फ 7.14 प्रतिशत महिलाएं

महिलाओं को बराबर की भागीदारी देने का दावा करने वाली पार्टी के 70 लोगों की पहली सूची में सिर्फ 7.14 प्रतिशत ही भागीदारी मिल पाई है। इस सूची में पांच महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि प्रदेश चुनाव अधिकारी महेन्द्र नाथ पांडेय का कहना है कि शेष 28 जिलाध्यक्षों की सूची में भी महिलाओं को उचित भागीदारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- भाजपा जिलाध्यक्षों का एलान: ओबीसी-एससी की हिस्सेदारी में सामंजस्य, महेंद्र नाथ पांडेय बोले-आगे भी रखेंगे ध्यान
विज्ञापन

पिछले चुनाव में चार महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इस बार इनकी संख्या दोगुनी की जाएगी। यह स्थिति तब है, जब केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई सीट आरक्षित करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाया है।

सीएम योगी नवचयनित जिलाध्यक्षों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दी गई बधाई संदेश में कहा आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे ऐसा विश्वास है। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री के सुरक्षा और सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में भी अपना पूरा योगदान देंगे। सीएम ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed