फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP district presidents list 2025 Mahendra Nath Pandey said he will take care of OBC and women in future too

भाजपा जिलाध्यक्षों का एलान: ओबीसी-एससी की हिस्सेदारी में सामंजस्य, महेंद्र नाथ पांडेय बोले-आगे भी रखेंगे ध्यान

Sun, 16 Mar 2025 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 05:52 PM IST
सार

भाजपा ने 70 जिलाध्यक्षों का एलान कर दिया। इसमें ओबीसी-एससी के साथ महिलाओं की हिस्सेदारी में ठीक-ठाक सामंजस्य बैठाने की कोशिश की गई है। डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा कि बचे हुए जिलों की जिम्मेदारी देने पर भी ओबीसी और महिलाओं का ध्यान रखा जाएगा। 

विज्ञापन
BJP district presidents list 2025 Mahendra Nath Pandey said he will take care of OBC and women in future too
महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने रविवार को 70 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें सामान्य, ओबीसी, एससी और महिलाओं के हिस्सेदारी पर सामंजस्य बैठाने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं बचे हुए 28 जिलों में भी ओबीसी और महिलाओं की ठीक ठाक हिस्सेदारी रखने की बात कही है।  

विज्ञापन


डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को जारी सूची में ओबसी से 25, एससी से छह, सामान्य से 39 और पांच महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। अभी 28 जिलाध्यों की घोषणा बाकी रह गई है। इसमें 11 जिलों में काम चल रहा है। शेष जगहों पर भी जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने यह साफ किया कि आगे भी जो जिम्मेदारियां दी जाएंगी, उनमें ओबीसी और महिलाओं का ध्यान रखा जाएगा। डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के बयान से कहीं न कहीं यह साफ है कि भाजपा यूपी में विपक्ष के पीडीए का काट ढूंढ रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत अन्य पार्टियों के नेता पीडीए विरोधी बताकर भाजपा को निशाने पर लेते रहते हैं। शायद इसीलिए डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने साफ कर दिया है कि पार्टी पिछड़े और दलित समाज को भी ध्यान में रख रही है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: भाजपा ने 72 जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, पढ़ें किसके सिर सजा ताज... देखें पूरी सूची

रविवार को जारी सूची जारी में एक दिलचस्प बात यह है कि इस बार भाजपा ने एक नया दांव खेला है। सपा के गढ़ मैनपुरी में किला भेदने के लिए ममता राजपूत को कमान सौंपी है। यह पहली बार है जब भाजपा ने मैनपुरी में किसी महिला को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

हालांकि यहां पर देखने वाली बात यह भी है कि भाजपा ने अपनी विचारधारा के अनुरूप ही किसी भी मुस्लिम को जिलों की कमान नहीं दी है। इससे यह साफ है कि पार्टी अपने सिद्धांतों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed