फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP district presidents list Women share is seven percent Mamta Rajput gets command in SP stronghold Mainpuri

UP BJP District President List: महिलाओं की हिस्सेदारी 7 फीसदी, SP के गढ़ में नया दांव; पहली बार महिला को कमान

Mon, 17 Mar 2025 10:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 10:47 AM IST
सार

BJP Jila Adhyaksh List UP: भाजपा के 70 जिलाध्यक्षों की सूची में पांच महिलाओं को जिलों की कमान मिली है। मैनपुरी में पहली बार है जब भाजपा ने किसी महिला को जिले की कमान सौंपी है। भाजपा ने सपा के गढ़ वाले जिले में संगठन की मजबूती के लिए इस बार यह नया प्रयोग किया है। 

विज्ञापन
BJP district presidents list Women share is seven percent Mamta Rajput gets command in SP stronghold Mainpuri
मैनपुरी जिलाध्यक्ष ममता राजपूत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

BJP News: उत्तर प्रदेश में भाजपा ने रविवार को 70 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें महिलाओं की महज सात फीसदी हिस्सेदारी है। लेकिन, इसमें एक दिलचस्प बात यह है कि इस बार भाजपा ने एक नया दांव खेला है। सपा के गढ़ मैनपुरी में किला भेदने के लिए ममता राजपूत को कमान सौंपी है। यह पहली बार है जब भाजपा ने मैनपुरी में किसी महिला को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। 

विज्ञापन


'बेटी बचाओ... बेटी पढ़ाओ', मंच से महिला सम्मान की बात करने वाली भाजपा ने संगठन में स्थान देने में महिलाओं का भी ठीक ध्यान रखा। हालांकि अभी 26 जिलों की सूची बाकी है। देखने वाली बात यही होगी कि क्या उस सूची में भी कुछ महिलाओं को स्थान मिलेगा। 
विज्ञापन

सामंजस्य बैठाने की कोशिश

रविवार को जारी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में ब्राहम्ण, क्षत्रिय, ओबीसी और एससी के साथ सामंजस्य बैठाने की कोशिश की गई है। हालांकि यहां पर देखने वाली बात यह है कि भाजपा ने अपनी विचारधारा के अनुरूप ही किसी भी मुस्लिम को जिले की कमान नहीं दी है। इससे यह साफ है कि पार्टी अपने सिद्धांतों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची-
 
क्र. सं. जिला जिलाध्यक्ष का नाम
1 बुलंदशहर विकास चौहान 
2 कानपुर ग्रामीण उपेंद्र नाथ पासवान
3 कानपुर देहात रेणुका सचान
4 कानपुर महानगर दक्षिण शिवराम सिंह चौहान
5 कानपुर महानगर उत्तर अनिल दीक्षित
6 सोनभद्र नंदलाल गुप्ता
7 प्रयागराज महानगर संजय शुक्ला
8 प्रयागराज यमुनापार राजेश शुक्ला
9 प्रयागराज गंगापार निर्मला पासवान
10 गाजीपुर ओम प्रकाश राय
11 सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी
12 मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह
13 भदोही दीपक मिश्रा
14 प्रतापगढ़ आशीष श्रीवास्तव
15 गाजीपुर ओमप्रकाश राजभर
16 वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि
17 कासगंज नीरज शर्मा
18 गोरखपुर जनार्दन तिवारी
19 औरैया सर्वेश कठेरिया
20 सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी
21 हरदोई अजीत सिंह बब्बन
22 उन्नाव अनुराग अवस्थी
23 अमेठी सुधांशु शुक्ला
24 फर्रुखाबाद फतेहचंद्र वर्मा
25 बहराइच ब्रजेश पांडेय (दूसरी बार)
26 रामपुर हरीश गंगवार
27 ललितपुर हरिश्चंद्र रावत
28 इटावा अन्नू गुप्ता
29 मथुरा महानगर अध्यक्ष राजू यादव
30 मथुरा निर्भय पांडेय
30 इटावा अरुण कुमार गुप्ता
31 मैनपुरी ममता राजपूत
32 लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी
33 बलरामपुर रवि मिश्रा
34 उन्नाव अनुराग अवस्थी
35 फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर 
36 गौतम बुद्धनगर अभिषेक शर्मा 
37 नोएडा महानगर महेश चौहान
38 लालगंज विनोद राजभर
39 आजमगढ़ ध्रुव सिंह 
40 गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव
41 गोरखपुर जनार्दन तिवारी 
42 रायबरेली बुद्धि लाल
43 लखनऊ जिला विजय मौर्या
44 गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल
45 कासगंज नीरज शर्मा  
46 मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला
47 मुरादाबाद  आकाश पाल (दोबारा चुने गए)
48 आगरा जिला प्रशांत पोनिया
49 आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता  
50 अमेठी सुधांशु शुक्ला

 

यह भी पढ़ेंः- UP News: भाजपा ने 72 जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, पढ़ें किसके सिर सजा ताज... देखें पूरी सूची

भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्य्क्ष-
 
क्र. सं. जिला जिलाध्यक्ष
51 ललितपुर हरिश्चंद्र रावत 
52 गाजीपुर ओमप्रकाश राय
53 बदायूं राजीव कुमार गुप्ता
54 श्रावस्ती मिश्रीलाल वर्मा
55 बहराइच  बृजेश पांडेय (दोबारा)
56 बिजनौर भूपेंद्र सिंह चौहान 'बॉबी'
57 गोंडा  अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम
58 संभल  हरेंद्र चौधरी
59 सहारनपुर महानगर शीतल विष्णोई
60 मुजफ्फरनगर सुधीर सैनी
61 झांसी जिला प्रदीप पटेल
62 महोबा मोहनलाल कुशवाह
63 चित्रकूट महेन्द्र कोटार्य
64 संत कबीरनगर नीतू सिंह
65 महाराजगंज अशोक उर्फ़ संजय पांडेय
66 मऊ रामाश्रय मौर्य
67 कुशीनगर दुर्गेश राय
68 बस्ती विवेकानंद मिश्रा
69 बलिया संजय मिश्रा
70 मेरठ महानगर विवेक रस्तोगी
71 शाहजहांपुर ज़िला कृष्ण चंद मिश्रा
72 शाहजहांपुर महानगर शिल्पी गुप्ता

ज्ञात हो कि भाजपा संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पिछले साल में शुरू हुई थी। उस समय मंडल अध्यक्षों का चुनाव दिसंबर और जिलाध्यक्षों का चुनाव जनवरी के अंत तक कराने की समय सीमा तय की गई थी। लेकिन, मंडल अध्यक्षों का चुनाव ही जनवरी में संपन्न हो पाया। तमाम जिलों की सूची में शामिल नाम पर सवाल भी उठने लगे थे। 

साथ ही सूची पिछड़े, दलित और महिलाओं की भागीदारी की कमी रह गई थी। इस पर शीर्ष नेतृत्व ने आपत्ति जताई थी। ऐसे में प्रदेश स्तर पर संगठन मंत्री ने एक-एक सूची की गहनता से परीक्षण कर सभी विसंगितियों को दूर करके सूची तैयार कराई है। अब मार्च महीने की 16 तारीख को यह घोषणा हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed