{"_id":"14955b4dc572151fb98c42721f7f18e2","slug":"bjp-rally-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल मेरठ में दहाड़ेंगे मोदी, पुलिस तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल मेरठ में दहाड़ेंगे मोदी, पुलिस तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Feb 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में दो फरवरी को प्रस्तावित भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त व विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वेस्ट यूपी में मोदी की यह पहली रैली है।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने बताया कि इस मौके पर जोन व रेंज से किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों के अलावा डीजीपी मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गोरखुपर में रैली करने के बाद नरेंद्र मोदी मेरठ में जनता को सम्बोधित करेंगे। भाजपा नहीं चाहती कि वहां किसी भी तरह की अव्यवस्था हो।
इस रैली से भाजपा को पश्चिम के लोगों में भाजपा की छवि को परखने में मदद मिलेगी।