{"_id":"644a72846c15c4a3c90bdb15","slug":"bjp-put-aal-its-efforts-to-control-rebels-in-bjp-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी निकाय चुनाव: बागियों को मनाने में भाजपा ने लगाया पूरा जोर, न माने तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी निकाय चुनाव: बागियों को मनाने में भाजपा ने लगाया पूरा जोर, न माने तो होगी कड़ी कार्रवाई
Thu, 27 Apr 2023 06:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Apr 2023 06:33 PM IST
सार
भाजपा ने यूपी में सभी 17 नगर निगमों में जीत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बागियों को मनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। बागियों के कारण अगर पार्टी को नुकसान होता है तो कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के बागियों को मनाने और चुनाव प्रबंधन कर सभी 17 नगर निगम में जीत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पार्टी के नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन वापसी का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित सरकार के मंत्रियों ने बुधवार को बागियों से संपर्क साधा।
विज्ञापन
बागी उम्मीदवारों को भविष्य में सरकार या संगठन में समायोजन का वादा करते हुए मैदान छोड़ने का आग्रह किया। विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों ने भी बागियों से संपर्क कर उनकी फोन पर चौधरी और धर्मपाल सिंह से बात कराई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महाठग संजय शेरपुरिया की कहानी: ट्रांसफर या चुनाव में टिकट सब का करता था जुगाड़, कई बड़े BJP नेताओं संग है फोटो
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संजय शेरपुरिया: केस रफादफा कराने को उद्योगपति से छह करोड़ की डील करने में फंसा महाठग, गुजरात में बड़ा नेटवर्क
न माने तो कार्रवाई की तैयारी
सूत्रों का कहना है कि निकाय चुनाव के बाद भी जिन बागियों के कारण भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में नुकसान होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्टी की ओर से चुनाव में जिलाध्यक्षों की भूमिका पर भी नजर रखी जा रही है। जिन विधायक, सांसद या मंत्री के रिश्तेदार सहित अन्य करीबी चुनावी मैदान में बगावत कर रहे हैं उनकी भी सूची तैयार की जा रही है।