फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP President said: Workers should start working now to ensure a bigger victory for the party in 2027 than in

भाजपा अध्यक्ष बोले: पार्टी को 2017 से बड़ी जीत 2027 में दिलाने के लिए अभी से जुटे कार्यकर्ता, आम जनता से मिलें

Thu, 15 Jan 2026 08:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Jan 2026 08:06 PM IST
सार

UP BJP President: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
BJP President said: Workers should start working now to ensure a bigger victory for the party in 2027 than in
भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी।

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 से भी बड़ी और ऐतिहासिक जीत के लक्ष्य के साथ अभी से जुटना है। संगठन ने जो भी दायित्व सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संपर्क, संवाद और सेवा के भाव के साथ जनता के बीच जाकर कार्य करना होगा। वह बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में सभी मोर्चो, प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक, सहसंयोजको की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन


पंकज चौधरी ने कहा कि विभाग और प्रकोष्ठों में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। संगठन में कोई भी दायित्व छोटा या बड़ा नहीं होता है। कार्यकर्ता अपने परिश्रम, समर्पण और संगठनात्मक कौशल के बल पर पार्टी और समाज में पहचान बनाता है। समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने में विभागों और प्रकोष्ठों की निर्णायक भूमिका होती है। इनके माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ा जाता है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होता है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिससे देश आत्मनिर्भर और विकसित बन रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था, सुशासन, बुनियादी ढांचे के विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। यूपी आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। विपक्ष के पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्दाविहीन विपक्ष झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के सहारे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन भाजपा का जागरूक और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता विपक्ष के हर झूठ को तथ्यों और सच्चाई के साथ बेनकाब करेगा। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता-आधारित और विचारधारा-प्रधान संगठन है। पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका अनुशासित, समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता है, जो हर परिस्थिति में संगठन के लिए खड़ा रहता है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाए तथा सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाए। इससे संगठन और समाज के बीच विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed