फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP President said that the people of Ghosi were angry with Dara Singh

घोसी हार पर बोले बीजेपी अध्यक्ष: हमें पता था कि लोगों में दारा सिंह को लेकर नाराजगी है, पर उसे दूर नहीं कर पाए

Sat, 09 Sep 2023 07:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Sep 2023 07:24 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने घोसी उपचुनाव में हार के कारणों से जुड़े एक सवाल पर कहा कि पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के खिलाफ कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। 

विज्ञापन
BJP President said that the people of Ghosi were angry with Dara Singh
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वीकार किया है कि चुनाव के दौरान पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह के खिलाफ लोगों की नाराजगी की जानकारी थी। उसे दूर करने का प्रयास भी किया गया। लेकिन, नतीजों से लगता है कि नाराजगी दूर नहीं कर पाए। उन्होंने कहा है कि उपचुनाव में हार के कारणों की पड़ताल के लिए जल्दी ही एक कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी घोसी जाकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से बात कर हार के कारणों की पड़ताल करेगी।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने घोसी उपचुनाव में हार के कारणों से जुड़े एक सवाल पर कहा कि पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के खिलाफ कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी पार्टी को थी और उसे हम लोगों ने दूर करने का हर संभव प्रयास भी किया। लेकिन, चुनाव नतीजों से लगता है कि उनकी नाराजगी दूर नहीं कर पाए। 
विज्ञापन


चौधरी का कहना है कि घोसी उप चुनाव में पार्टी के नेताओं ने मोदी-योगी सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता के सामने रखने का प्रयास किया था। इन योजनाओं के जरिए जनता तक पहुंचने की रणनीति पर भी प्रभावी तरीके से काम हुआ था। लेकिन लगता है कि कहीं कमी रह गई। इसी कमी का पता लगाने के लिए ही पार्टी की ओर से एक टीम घोसी भेजने का निर्णय लिया गया है। इस टीम की रिपोर्ट के मुताबिक ही आगे की रणनीति तय की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी चयन के सवाल पर चौधरी ने कहा कि दारा सिंह सपा विधायक के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। इसलिए उन्हें ही चुनाव लड़ाना तय था। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी ऐसा होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed