फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP President said: Ajay Rai's statement on Rafale is a sign of corrupt mentality, insulted Indian Army

भाजपा अध्यक्ष बोले: राफेल को लेकर अजय राय का बयान दूषित मानसिकता का परिचायक, किया भारतीय सेना का अपमान

Mon, 05 May 2025 09:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 May 2025 09:53 PM IST
सार

Bhupendra Chaudhary: यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि अजय राय का राफेल और भारतीय सेना पर दिया गया बयान अपमानजनक है। इससे सेना का मनोबल गिरता है। 

विज्ञापन
BJP President said: Ajay Rai's statement on Rafale is a sign of corrupt mentality, insulted Indian Army
भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस बयान से कांग्रेस की दूषित मानसिकता देश के सामने उजागर हुई है। साथ ही, उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गोबर को लेकर दिए गए उपहास भरे बयान पर भी तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अजय राय द्वारा राफेल विमान को लेकर दिए गए बयान और विमान की प्रतिकृति पर नीबू-मिर्च लगाकर प्रदर्शित करने को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपने बयानों से भारतीय सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं। कांग्रेस का इतिहास देश विरोधी बयानों से भरा पड़ा है। आज कांग्रेस व सपा सहित इंडी गठबंधन के नेताओं के बयान पाकिस्तान में खूब पसंद किए जा रहे हैं। देश की जनता राष्ट्र विरोधी ताकतों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी और देश की जनता राष्ट्र विरोधी राजनीतिक दलों का सफाया करेगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने सनातन संस्कृति का अपमान किया
उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सनातन संस्कृति का लगातार अनादर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्येक सनातनी गाय को मां के समान सम्मान देता है। अखिलेश स्वयं को भगवान गोविंद का वंशज कहना बंद करें। उनका गोबर पर टिप्पणी करना हमारी संस्कृति का अपमान है। यह उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने की हो रही है कोशिश : राय

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्होंने हमेशा सरकार की नाकामी को उजागर किया है। जनता के सामने हकीकत रखी है। फिर भी कुछ लोग मिथ्या आरोप लगा रहे हैं। वे मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाकर साजिश रच रहे हैं। कुछ मीडियाकर्मी भी भाजपा की आईटी सेल के लिए काम कर रहे हैं। कहा, ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

राफेल के मुद्दे पर सोमवार को जारी बयान में राय ने कहा कि उन्होंने सवाल उठाया कि इतने सारे युद्धक विमान क्या नींबू मिर्ची लटकाने के लिए खरीदे हैं? इनका इस्तेमाल दुश्मनों के खिलाफ क्यों नहीं किया जाता है तो भाजपा की आईटी सेल सक्रिय हो गई। उल्टे मुझ पर ही सवाल उठाने लगा। कुछ इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर सरकार के इशारे पर डिबेट शुरू हुई और जिनकी कभी सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं हुई वे मेरे लिए अपशब्द का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा। राय ने कहा कि पूरे सुरक्षा तंत्र को धता बता कर आतंकवादी घुसते हैं और 28 निर्दोष लोगों को मारते हैं और भाग जाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार खामोश है। वह सिर्फ उस भारतीय के खिलाफ सक्रिय है, जो सरकार की नाकामी पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed