फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP President Amit Shah called UP Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar come to Delhi

नाराज राजभर को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का आया फोन, मिलने के लिए दिल्ली बुलाया

Tue, 20 Mar 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Mar 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
BJP President Amit Shah called UP Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar come to Delhi
भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली बुलाया है। बीजेपी अध्यक्ष शाह राजभर से मुलाकात करेंगे और उनकी नाराजगी दूर करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन



आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री राजभर यूपी सरकार के कामकाज से नाराज है। सोमवार को ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि यदि उनसे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बात नहीं की तो उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने तेवर और तल्ख करते हुए सोमवार को योगी सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह का बहिष्कार कर दिया था। उन्होंने भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय से उनसे टेलीफोन पर बात की और मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना उन्हें मनाने के लिए गए लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। 

ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को ही बस्ती में भाजपा पर तीखा हमला किया था। रविवार को भी लखनऊ में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि योगी सरकार गरीबों के आवास, स्वास्थ्य, शौचालय, राशन कार्ड, शिक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह फेल है। 

BJP President Amit Shah called UP Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar come to Delhi

उन्होंने कहा कि गरीबों के सवाल पर सरकार को 10 में जीरो नंबर और अमीर के सवाल पर 10 में 3 नंबर देता हूं। उन्होंने दावा किया कि गरीबों को रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, दवा पर काम नहीं हो रहा है। उन्होंने योगी सरकार के भ्रष्टाचार समाप्त करने के दावे को भी  गलत बताया। 

अमित शाह से बात होने तक किसी कार्यक्रम में नहीं जाऊंगा

सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने समारोह में शामिल होने के लिए पहले राजभर को पत्र लिखा, उसके बाद उनके निवास पर उन्हें लेने के लिए गए और कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आमंत्रित किया है। लेकिन राजभर ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि गरीबों के मुद्दों और भासपा की अनदेखी पर जब तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बात नहीं करेंगे, तब तक सरकार के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। 

सपा बसपा गठबंधठन में शामिल होने के सवाल पर राजभर ने कहा कि जब तक भाजपा के लोग खुद नहीं कहेंगे कि तुम चले जाओ, उनकी पार्टी भाजपा गठबंधन के साथ रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed