अमित शाह ने बताया भाजपा व गठबंधन के 'फोर बी' का मतलब, बोले- 50 फीसदी की लड़ाई के लिए तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए सपा-बसपा गठबंधन पर हमला किया और कहा कि ये गठबंधन जातिवाद, अपराध, स्वार्थ और भ्रष्टाचार का गठबंधन है। जो कि देश का विकास और रोक देगा। भाजपा के 'फोर बी' हैं जिनका मतलब 'बढ़ता भारत, बनता भारत' है जबकि गठबंधन के लिए 'फोर बी' का मतलब 'बुआ, भतीजा, भाई और बहन' है।
अमित शाह ने कहा कि जिसे भी गठबंधन में शामिल होना है वो हो जाए। भाजपा का कार्यकर्ता यूपी में 50 फीसदी की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
अमित शाह ने कहा कि अगर केंद्र में गठबंधन की सरकार आई तो सोमवार को बहन जी प्रधानमंत्री बनेंगी। मंगलवार को अखिलेश यादव जी प्रधानमंत्री होंगे। बुधवार को ममता दीदी प्रधानमंत्री होंगी। गुरुवार को शरद पवार प्रधानमंत्री होंगे। शुक्रवार को देवगौड़ा जी, शनिवार को स्टालिन पीएम बन जाएंगे और रविवार को पूरा देश छुट्टी पर चला जाएगा।
उन्होंने कहा कि विपक्ष मजबूर सरकार चाहता है जबकि भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार चाहती है।
'राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं'
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही राम मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाने का काम किया, इसलिए उन्हें इस मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं। भाजपा अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर कटिबद्घ है और यह हमारा संकल्प है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गैरविवादित जमीन वापस लेने के लिए याचिका दी है। यह एक ऐतिहासिक कदम है।