{"_id":"646c4eb0c211f569f302aff4","slug":"bjp-plans-to-celebrate-the-nine-years-of-modi-government-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के नौ साल: 20 दिन में सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में होंगी रैलियां, 2024 के लिए माहौल बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के नौ साल: 20 दिन में सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में होंगी रैलियां, 2024 के लिए माहौल बनाने की तैयारी
Tue, 23 May 2023 12:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 May 2023 12:48 PM IST
सार
भाजपा एक जून से मोदी सरकार की उपलब्धियों के सहारे 2024 के चुनाव के लिए माहौल बनाएगी। रैलियों को पीएम मोदी, शाह, राजनाथ, नड्डा और योगी सहित दिग्गज मंत्री व पदाधिकारी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@BJP4India
विस्तार
मोदी सरकार 2.0 की नौ वर्ष की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के लिए 1 से 20 जून तक प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में एक-एक रैली की जाएगी। रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व स्मृति ईरानी सहित केंद्र सरकार के अन्य प्रमुख मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजकर मंत्रियों के समय मांगे हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने से ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का आगाज करने की योजना बनाई है। पहले चरण में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के किसी एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दस हजार लोगों की एक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय सांसद, विधायक और अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे। रैली को प्रदेश या केंद्र सरकार के मंत्री या पार्टी पदाधिकारी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के कई हिस्सों में कल से आंधी-बारिश के आसार, प्रदेश में झांसी रहा सबसे गर्म
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 90 करोड़ रुपये ग्राहकों ने खाते में कराए जमा, बदले जाएंगे दो हजार रुपये के नोट
लोकसभा क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यापारी, उद्योगपतियों का एक व्यापारी सम्मेलन भी आयोजित होगा। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सक्रिय व प्रभावी वालेंटियर्स का सम्मेलन भी होगा। इसमें कम से कम 300 वालेंटियर्स शामिल होंगे।
लोकसभा क्षेत्र में केंद्र या प्रदेश सरकार की ओर से विकसित एक बड़े स्थान का भ्रमण ''विकासतीर्थ अवलोकन'' के नाम से किया जाएगा। वहीं, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन भी होंगे।