फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Storm and rain in Uttar Pradesh predicts weather department.

Weather in UP: यूपी के कई हिस्सों में कल से आंधी-बारिश के आसार, प्रदेश में झांसी रहा सबसे गर्म

Tue, 23 May 2023 11:18 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 May 2023 11:18 AM IST
सार

यूपी में मौसम विभाग ने बुधवार से आंधी और बारिश के आसार जताए हैं। सोमवार को झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां का पारा 46.5 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Storm and rain in Uttar Pradesh predicts weather department.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसमी बदलाव के चलते मौसम विभाग ने मंगलवार से लू से राहत मिलने के आसार जताए हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


यह स्थिति आगामी 27 मई तक बनी रह सकती है। इन सबके बीच प्रदेश में झांसी सोमवार को सबसे गर्म शहरों में शुमार रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि आगरा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये दोनों इलाके लू की चपेट में रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधिविधान से हुआ राममंदिर ट्रस्ट के आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला भवन का उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्य उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला : अंसल भूखंड के 14.08 लाख रुपये ब्याज सहित वापस करें, एक लाख का हर्जाना भी


दूसरी ओर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में पारे में गिरावट भी दर्ज की गई है। प्रयागराज, कानपुर एयरफोर्स समेत कई अन्य इलाकों में पारे में कमी आई।

आज बादल, कल बारिश दे सकती है राहत
वहीं, लखनऊ में दिन के तापमान में गिरावट के चलते सोमवार को लोगों ने राहत महसूस की। दिन का पारा लगभग दो डिग्री गिरा और एक दिन पहले के मुकाबले 41.4 डिग्री दर्ज हुआ। रात के पारे में मामूली वृद्धि हुई और यह 25.3 के मुकाबले 26.9 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मंगलवार को बदली छाने से राहत मिलेगी। 24 को बारिश के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed