फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plans for Loksabha election targets to win 75 to 80 seats.

Loksabha Election 2024: अग्रिम मोर्चों को मजबूत करेगी भाजपा, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यकों पर है नजर

Thu, 04 Aug 2022 11:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Aug 2022 11:00 AM IST
सार

भाजपा ने यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 में 75 से 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी
चुनावी योजना से लेकर संगठनात्मक रीति-नीति का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को देगी और अग्रिम मोर्चे पर काम करेगी।

विज्ञापन
BJP plans for Loksabha election targets to win 75 to 80 seats.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव-2024 की जमीनी तैयारियों में जुटी भाजपा के अग्रिम मोर्चों की भी कमर कसी जाएगी। अग्रिम मोर्चों के पदाधिकारी चुनाव मैदान में उतारने से पहले संगठन की चुनावी योजना के साथ संगठनात्मक रीति-नीति से प्रशिक्षित किए जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में 50 प्रतिशत से अधिक वोट बैंक और 80 में से 75 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि पिछड़े, दलित, महिला, किसान, युवा, अल्पसंख्यक और आदिवासी वर्ग को साधे बिना यह लक्ष्य पूरा करना संभव नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रणनीति के तहत पार्टी ने इन वर्गों के बीच मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने और इन वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना बनाई है। इसके लिए पार्टी के अग्रिम मोर्चों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे संगठन की योजना के तहत फील्ड में काम कर सकें। अगस्त में सात में से छह अग्रिम मोर्चों के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रखा गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग 6 से 8 अगस्त तक आगरा में रखा गया है। मोर्चा के मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में मोर्चा की भूमिका के साथ युवाओं के बीच केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग मेरठ के हस्तिनापुर में 5 से 7 अगस्त तक रखा गया है। इसमें गौ आधारित प्राकृतिक खेती, जल प्रबंधन एवं पर्यावरण, किसानों के समक्ष चुनौतियों और किसान मोर्चा की भूमिका विषय पर भी मंथन होगा।

पिछड़े वर्ग के लोगों को साथ लाने की कोशिश

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने बताया कि मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग 7 से 9 अगस्त तक वाराणसी में रखा गया है। वर्ग में मोदी-योगी सरकार की पिछड़े वर्ग के लिए लागू योजनाओं के साथ बीते आठ वर्ष में पिछड़े वर्ग के उत्थान को पिछड़ी जातियों के लोगों के बीच पहुंचाने पर मंथन होगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि लखनऊ स्थित उर्दू एकेडमी परिसर में 27 से 29 तक प्रशिक्षण वर्ग रखा गया है। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के लिए लागू मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ मोर्चा की आगामी कार्ययोजना पर मंथन होगा। अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग मथुरा 5 से 7 अगस्त तक रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed