फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plan to add muslims with party.

अल्पसंख्यकों को पार्टी से जोड़ने के लिए मुस्लिम महिलाओं की लड़ाई लड़ेगी भाजपा, ये है प्लान

Sat, 17 Nov 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Nov 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
BJP plan to add muslims with party.

भाजपा ने तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को एकजुट कर उनकी लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। इसके लिए पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा को इन महिलाओं को एकजुट कर इनकी लड़ाई लड़ने के लिए समूह तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


इसी क्रम में डॉ. नाजिया आलम को ब्रज, काशी, कानपुर, बुंदेलखंड और पश्चिमी क्षेत्रों का और शाहनाज खां को अवध एवं गोरखपुर क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की हुई बैठक में तलाक पीड़ित महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध लगातार लड़ाई लड़ने का निर्णय किया गया। इसी के साथ संगठनात्मक विस्तार के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मोर्चा के सदस्यता प्रभारी ने बताया कि एक लाख अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ा गया है। लगातार चल रही सदस्यता में अभी और संख्या बढ़ेगी। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने की।

जिला व मंडल इकाइयों के गठन का निर्देश

मीडिया प्रभारी अमील शमसी ने बताया कि मोर्चा प्रभारी ओमप्रकाश ने समीक्षा कर बचे मंडल और जिलों में 19 नवंबर तक मोर्चे की इकाइयों के गठन का निर्देश दिया है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष चांद को काशी, महामंत्री इफ्तेखार हुसैन को गोरखपुर, महामंत्री फैसल सिद्दीकी को कानपुर व बुंदेलखंड, महामंत्री जहीर अब्बास जैदी को ब्रज, उपाध्यक्ष वाकिफ महमूद नकवी को अवध, उपाध्यक्ष आफताब आडवानी को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी सम्मेलन होंगे
मोर्चा ने क्षेत्रवार बुद्धिजीवी सम्मेलन करने का भी फैसला किया है। जल्द ही इसकी तारीखें घोषित की जाएंगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों को शनिवार को प्रदेश भर में हो रही बूथ बाइक रैलियों में सक्रिय रूप से भागीदारी करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed