फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plan for UP assembly election decided.

भाजपा का रोडमैप तैयार, दो करोड़ कार्यकर्ता सच करेंगे 'मिशन यूपी' का सपना

Thu, 28 Apr 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Apr 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
BJP plan for UP assembly election decided.
भाजपा बैठक में ओम माथुर, केशव प्रसाद मौर्य व सुनील बंसल - फोटो : amar ujala

मिशन 2017 और लक्ष्य 265 प्लस सीटों के लिए भाजपा नेता चुनाव से पहले पूरे सूबे को मथ डालेंगे। पहले 15 मई तक संगठन पर काम होगा। बचे जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी और बची बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर कर दिया जाएगा। इसके बाद विधानसभा चुनाव में विजय के लिए संपर्क अभियान शुरू होगा।

विज्ञापन


अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए ग्रामोदय से भारत उदय अभियान ही फिर सहारा बनेगा। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के संकल्प और गांव, गरीबों, किसानों और नौजवानों के लिए किए गए कामों को लेकर लोगों तक पहुंचेंगे। साथ ही उनसे 2017 के चुनाव में यूपी में भी भाजपा सरकार के लिए समर्थन सहयोग मांगेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में बुधवार को यहां पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें संगठन को दुरुस्त करने के साथ मिशन 2017 में सफलता के लिए रोडमैप का खाका खींचा गया। तय किया गया कि संगठन के ढांचे का जो भी काम अभी पूरा नहीं हो पाया है, उसे हर हालत में 15 मई तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विधान मंडल दल नेता सुरेश खन्ना, विधान परिषद में दल के नेता हृदय नारायण दीक्षित सहित पार्टी के सभी प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री और प्रदेश कोषाध्यक्ष शामिल थे।

33 हजार बूथों का गठन बाकी

BJP plan for UP assembly election decided.
केशव प्रसाद मौर्य व सुनील बंसल - फोटो : amar ujala

समीक्षा के दौरान सामने आया कि प्रदेश में अभी 33 हजार बूथ ऐसे हैं जहां पार्टी की कमेटियां गठित नहीं हो पाई है। लगभग 32 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा होनी है।

इस काम में कोई कोताही न हो और कहीं समस्या सामने आने पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं से संपर्क करके समाधान सुझाया जा सके, इसके लिए प्रदेश मुख्यालय पर चार कार्यकर्ताओं की कमेटी को बैठाने का फैसला किया गया।

ये कार्यकर्ता संगठन के काम को पूरा करने में लगने वाले नेताओं और प्रदेश के प्रमुख नेताओं के बीच सेतु का काम करेंगे।

प्रचार व प्रबंधन में निजी कंपनियां नहीं
भाजपा चुनाव के दौरान प्रबंधन और प्रचार के लिए निजी कंपनियों या प्रबंधकों का सहारा नहीं लेगी। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने इस सिलसिले में पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा के पास 2 करोड़ कार्यकर्ता हैं। चुनाव में यही प्रबंधक होंगे।

सपा पहले तो बसपा दूसरे निशाने पर होंगे

BJP plan for UP assembly election decided.
बैठक का एक दृश्य - फोटो : amar ujala

प्रदेश अध्यक्ष मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओममाथुर, प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों से चुनावी मोर्चा सजाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। जिसके बाद तय हुआ कि प्रमुख रूप से निशाने पर सपा को ही रखा जाए। बसपा को सपा के बाद ही तवज्जो दी जाए। कोशिश यही रहे कि चुनावी मोर्चा सपा के साथ ही सजे।

बातचीत में भी प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने दावा किया कि सपा सरकार की हवा तो स्वत: ही निकल गई है। मुलायम सिंह तक को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं। इसीलिए उन्होंने शिवपाल यादव को प्रदेश प्रभारी बना दिया है। परस्पर अविश्वास के संकट से जूझ रही सपा चुनाव में औंधे मुंह पड़ी दिखाई देगी।

2017 में जातिवादी, परिवारवाद, तथा भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाली सपा व बसपा का सफाया हो जाएगा। जनता 2017 में फिर 2014 को दोहराएगी। भाजपा को सरकार में लाएगी।

दादरी की घटना के लिए कानून-व्यवस्‍था जिम्मेदार

BJP plan for UP assembly election decided.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दादरी की घटना की वजह प्रदेश की लचर कानून-व्यवस्था बताई। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों, दलितों, किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं तथा गांव के विकास के लिए शुरू की गई योजनाओं में प्रदेश सरकार रोड़ा डाल रही है। फसल बीमा योजना के लिए बीमा कंपनियां तक तय नहीं की जा सकी हैं।

मई में घोषित हो जाएगी भाजपा की प्रदेश टीम
भाजपा की नई प्रदेश मई के पहले से दूसरे सप्ताह के बीच घोषित हो जाने की संभावना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां इसके संकेत दिए।

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश टीम की घोषणा जल्द से जल्द कर दी जाएगी। जब उनसे समय सीमा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed