फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plan for bypoll in Uttar Pradesh.

भाजपा ने उपचुनाव के लिए बनाई रणनीति, विधायक से सांसद बने नेताओं के बेटे-बेटियों को टिकट नहीं

Fri, 28 Jun 2019 11:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 28 Jun 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
BJP plan for bypoll in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

भाजपा ने उपचुनाव वाली सीटों पर विधायक से सांसद बने नेताओं के बेटे-बेटियों या रिश्तेदारों को टिकट न देने का फैसला किया है। तय किया गया है कि इन सीटों पर पार्टी के निष्ठावान पुराने और जिताऊ चेहरों को चुनाव लड़ाया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी के कोर ग्रुप की बुधवार देर रात सीएम आवास पर हुई बैठक में मंत्रिमंडल पुनर्गठन, सदस्यता अभियान एवं अगले माह प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को पर चर्चा हुई। लेकिन मुख्य मुद्दा उपचुनाव ही रहा।
विज्ञापन


प्रदेश में 12 सीटों के उपचुनाव होने हैं। इनमें 8 सीटें भाजपा विधायकों के इस्तीफे, एक सीट अपना दल, एक-एक सीट सपा-बसपा विधायक के त्यागपत्र और एक सीट हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक चंदेल को उम्रकैद होने के कारण उनकी सदस्यता रद्द होने से खाली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं के पुत्र-पुत्रियों के टिकट की दावेदारी को लेकर काफी सख्त रहा रवैया

बैठक में उपचुनावों वाली सीटों के प्रत्याशियों पर मंथन हुआ। नेताओं का रुख विधायक से सांसद बने नेताओं के पुत्र-पुत्रियों के टिकट की दावेदारी को लेकर काफी सख्त रहा। तय हुआ कि इन सीटों के जो विधायक सांसद बन चुके हैं उनके घर के सदस्यों को टिकट नहीं दिया जाए। अन्य किसी सांसद या विधायक के नाते-रिश्तेदार अगर टिकट मांग रहे हैं तो उनके नामों पर भी विचार नहीं होगा। सभी जगह पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया जाए।

खासतौर से जिताऊ चेहरों पर ही ध्यान केंद्रित किया जाए। बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय दिल्ली से आए थे। इनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य कई प्रमुख पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए

इसलिए बढ़ी सक्रियता

उपचुनावों को लेकर भाजपा का अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा है। इसीलिए इस बार भाजपाई अभी से एक-एक सीट को लेकर चिंतित व सक्रिय हैं। बैठक में तय हुआ कि चुनाव की तैयारी और इंतजाम ऐसे हों कि एक भी सीट हाथ से न निकलने पाए।

ध्यान रहे कि पार्टी ने उपचुनावों वाली सभी सीटों पर पहले ही सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री और पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी को तैनात कर दिया है। इनकी देखरेख में चुनावी तैयारियां चलेंगी।

मो. आजम खां के गढ़ रामपुर के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट के लिए वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed