फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP OBC Morcha Samman Samaroh in lucknow.

अगले 50 साल तक यूपी में सपा-बसपा का भविष्य नहीं: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Sun, 23 Jun 2019 02:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Jun 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
BJP OBC Morcha Samman Samaroh in lucknow.
भाजपा ओबीसी मोर्चा समारोह के लिए लगाए गए होर्डिंग। - फोटो : amar ujala

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी की जनता ने सपा-बसपा गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। अब आने वाले 50 साल तक इनका यूपी में कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के समर्थन के कारण ही भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्र में पूर्ण बहुमत मिला।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री लखनऊ के विश्वसरैया प्रेक्षागृह में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा ने पिछड़े वर्ग को कभी सम्मान नहीं दिया बल्कि उनका शोषण किया। जो भी सम्मान देगा पिछड़ा वर्ग उसके लिए अपनी जान भी दे देगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग ने जिस तरह 2014, 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया इसी तरह आने वाले उपचुनाव में भी भाजपा का साथ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यादव समाज के नेता नहीं रहे अखिलेश यादव

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे यादव समाज के नेता नहीं हैं। वे यूपी के कुछ हिस्सों में यादव समाज के नेता बनकर रह गए हैं।

समारोह में मंच के पीछे लगाई गई होर्डिंग में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की फोटो नहीं है बल्कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर प्रमुखता से दिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed