फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp needs leaders in state

केंद्र में तो मोदी, पर प्रदेश में कौन?

Fri, 30 May 2014 01:23 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 May 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
bjp needs leaders in state

केंद्र में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने में कामयाब हो गई है लेकिन प्रदेश में पार्टी एक सही विकल्प की तलाश में माथापच्ची कर रही है।

विज्ञापन


विधानमंडल सत्र की तारीख घोषित होते ही भाजपा में विधानमंडल दल का नेता बनने की दौड़भाग तेज हो गई है।

कोई इस पद को पाने के लिए बड़े नेताओं से पैरवी कर रहा है तो कोई विधायकों की लामंबदी में जुटा है। विधानमंडल सत्र 19 जून से प्रस्तावित है।

इससे पहले भाजपा को दोनों सदनों में नेता का फैसला करना है। इस सिलसिले में अगले सप्ताह बैठक बुलाए जाने की संभावना है।

जीतने के बाद खाली हुआ पद

bjp needs leaders in state

दरअसल, विधानसभा व विधान परिषद में भाजपा विधायक दल के नेता क्रमश: हुकुम सिंह और डॉ. नैपाल सिंह सांसद चुन लिए गए हैं।

दोनों ने यहां के सदन की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। भाजपा को दोनों सदनों के लिए विधानमंडल सत्र शुरू होने से पहले नेताओं का चयन करना होगा।

साथ ही विधानमंडल दल का पुनर्गठन करना होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी कहते हैं कि अभी नाम नहीं तय हुए हैं लेकिन दोनों सदनों में ऐसे लोगों को यह भूमिका दी जाएगी जो आक्रामक रहें और जनहित के मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दौड़ में

bjp needs leaders in state

जो लोग नेता बनने की दौड़ में हैं, उनमें पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह, विधानसभा में पार्टी के उपनेता सतीश महाना, शाहजहांपुर से विधायक सुरेश खन्ना, बरेली से विधायक व पार्टी के कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल शामिल हैं।

कानपुर से विधायक महाना वरिष्ठ होने के साथ इस समय विधानमंडल दल के उपनेता हैं। इस नाते उनका दावा बनता भी है।

सुरेश खन्ना भी काफी वरिष्ठ विधायक हैं और लगातार जीत रहे हैं। पर, पार्टी का एक वर्ग इस पर पद किसी पिछड़े को बैठाना चाहता है।

पार्टी के एक राष्ट्रीय नेता इस पद पर धर्मपाल सिंह को बैठाना चाहते हैं। धर्मपाल पहले मंत्री रह चुकेहैं और पिछड़ी जाति के हैं।

विज्ञापन

चाहिए आक्रामक तेवर

bjp needs leaders in state

पार्टी के एक प्रदेश पदाधिकारी का कहना है कि भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में रहने का फैसला किया है। उस कसौटी पर पार्टी के कोषाध्यक्ष व विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके राजेश अग्रवाल व गोरखपुर से विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भी मजबूत दावेदार दिखते हैं।

हालांकि लोकसभा चुनाव में प्रबंधन के क्षेत्र में राजेश अग्रवाल की भूमिका से संतुष्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं करना चाहता।

इस तरह अब महाना, खन्ना, अग्रवाल और धर्मपाल में से ही किसी को विधानसभा में नेता का पद मिलने की संभावना है। वहीं, विधानपरिषद में हृदयनारायण दीक्षित व डॉ. यज्ञदत्त शर्मा के नामों की चर्चा है।

दौड़भाग में केदारनाथ सिंह भी लगे हैं। हालांकि भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व चाहता है कि यह जिम्मेदारी किसी ऐसे नेता को दी जाए जो सरकार के खिलाफ आक्रामक हो। इस कसौटी पर दीक्षित भारी पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed