भाजपा सांसद ने ही स्मृति को रोहित की मौत पर घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद कौशल किशोर ने अपनी ही सरकार की दो वरिष्ठ मंत्रियों सुषमा स्वराज व स्मृति ईरानी पर गलत बयानी का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का छात्र रोहित वेमुला दलित था। उसके दलित न होने को लेकर सुषमा का बयान गलत है।
अगर रोहित को गैर दलित साबित करने का प्रयास किया गया तो मामला संसद में उठाएंगे। वे सोमवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।
राहुल गांधी को सही ठहराया
गौरतलब है कि रोहित मामले में सुषमा ने कहा था कि रोहित गैर दलित है।
कौशल किशोर ने कहा कि रोहित दलित था और इसके सभी प्रमाण मौजूद हैं।
उन्होंने भाजपा के उस बयान को भी खारिज कर दिया जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा रोहित के घर जाने और दुख व्यक्त करने को घड़ियाली आंसू बताया गया था। कौशल किशोर ने कहा कि राहुल ने वही किया जो सही है।