फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP sakshi maharaj supports ram raheem and says he is a noble soul.

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने किया बाबा राम रहीम का बचाव, कहा- वो एक 'पवित्र आत्मा'

Fri, 25 Aug 2017 08:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Aug 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
BJP MP sakshi maharaj supports ram raheem and says he is a noble soul.
भाजपा सांसद साक्षी महाराज

साध्वी केस में बलात्कार के दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बचाव किया है और उन्हें एक पवित्र आत्मा कहा है।

विज्ञापन


साक्षी महाराज ने अपने बयान में कहा कि करोड़ों लोग राम रहीम को भगवान मानते हैं लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक आदमी के आरोप के आधार पर उन्हें दोषी करार दे दिया। करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसका जिम्मेदार कौन है... ।
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने इसे भारतीय संस्कृति को नष्ट करने की योजना बताई। उन्होंने कहा कि आशाराम बापू, कर्नल पुरोहित, प्रज्ञा ठाकुर और सच्चिदानंद और भी कई लोग इन्हें निशाना बनाया जा रहा है, जबकि दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम हैं उनके खिलाफ सैकड़ों एफआईआर हो चुकी है उसके खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को साध्वी से रेप केस में दोषी करार दिया गया है। जिसके बाद उनके समर्थकों ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। बेकाबू हुए समर्थकों ने पत्‍थरों और लाठी-डंडों से मीडिया और सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया है। हिंसा में अब तक 28 लोगों के मौत की खबर है। वहीं 250 घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed