{"_id":"59a03f024f1c1bcf058b4a69","slug":"bjp-mp-sakshi-maharaj-supports-ram-raheem-and-says-he-is-a-noble-soul","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने किया बाबा राम रहीम का बचाव, कहा- वो एक 'पवित्र आत्मा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने किया बाबा राम रहीम का बचाव, कहा- वो एक 'पवित्र आत्मा'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Aug 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी केस में बलात्कार के दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बचाव किया है और उन्हें एक पवित्र आत्मा कहा है।
विज्ञापन
साक्षी महाराज ने अपने बयान में कहा कि करोड़ों लोग राम रहीम को भगवान मानते हैं लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक आदमी के आरोप के आधार पर उन्हें दोषी करार दे दिया। करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसका जिम्मेदार कौन है... ।
विज्ञापन
साक्षी महाराज ने इसे भारतीय संस्कृति को नष्ट करने की योजना बताई। उन्होंने कहा कि आशाराम बापू, कर्नल पुरोहित, प्रज्ञा ठाकुर और सच्चिदानंद और भी कई लोग इन्हें निशाना बनाया जा रहा है, जबकि दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम हैं उनके खिलाफ सैकड़ों एफआईआर हो चुकी है उसके खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को साध्वी से रेप केस में दोषी करार दिया गया है। जिसके बाद उनके समर्थकों ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। बेकाबू हुए समर्थकों ने पत्थरों और लाठी-डंडों से मीडिया और सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया है। हिंसा में अब तक 28 लोगों के मौत की खबर है। वहीं 250 घायल हुए हैं।