{"_id":"621cf06124265317476808df","slug":"bjp-mp-ravi-kishan-addressed-a-meeting-in-gasadi-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: भाजपा सांसद रवि किशन बोले- यूपी में बाबा बा तो यूपी में सब बा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: भाजपा सांसद रवि किशन बोले- यूपी में बाबा बा तो यूपी में सब बा...
Mon, 28 Feb 2022 09:25 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गैसड़ी (बलरामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गैसड़ी (बलरामपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:25 PM IST
सार
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि चाहे फ्री राशन हो, फ्री इलाज हो, फ्री आवास हो और फ्री इज्जत घर हो, यह सारी सुविधाएं भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पात्र गरीबों को मुहैया कराई हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अबकी बार भाजपा 350 से अधिक सीटें जीतकर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। यूपी में बाबा बा तो यूपी में सब बा...। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पिछले पांच सालों में जो विकास कार्य किया है, वह आजादी के 70 साल बाद भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
ये बातें सोमवार को गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के सिंहमुहानी इंटर कॉलेज में पार्टी प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन ने कहीं। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा तथा कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। इन पार्टियों में एक ही परिवार का दबदबा है। ये लोग समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांटकर खुद के हित के लिए सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं जबकि भाजपा में ऐसा कुछ नहीं है। हमारा संकल्प सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास है।
विज्ञापन
केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे फ्री राशन हो, फ्री इलाज हो, फ्री आवास हो और फ्री इज्जत घर हो, यह सारी सुविधाएं भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पात्र गरीबों को मुहैया कराई हैं। उपस्थित जनसमूह से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करें। भाजपा ही प्रदेश को गुंडा व माफियामुक्त रखने में सक्षम है।
विज्ञापन
सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, महंत महेंद्र दास व रामकृपाल शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पचपेड़वा मनोज तिवारी, ब्लॉक प्रमुख गैसड़ी शक्ति सिंह, श्याम कुमार जायसवाल, कालू राम चौधरी व राजेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।