{"_id":"965350ce19a2e4b39820b7923bb7748d","slug":"bjp-mla-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का एक सिपाही हुआ बागी, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का एक सिपाही हुआ बागी, निलंबित
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 Apr 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी विधायक जयप्रताप सिंह को दल की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
उधर, विधायक ने भी प्रदेश नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी अमित शाह पर निशाना साधते हुए दोनों लोगों को कठघरे में खड़ा किया है।
कहा कि सच पर परदा डालने की कोशिश की जा रही है। पर, सच कभी इस तरह की कार्रवाई से दबता नहीं।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. वाजपेयी ने बताया कि जयप्रताप के खिलाफ शिकायतें मिली थीं कि वह डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के विरुद्ध काम कर रहे हैं।
भाजपा के विधायक होते हुए भी उनकी पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।
वाजपेयी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिकृत प्रत्याशी जगदंबिका पाल के पक्ष में काम करने का आग्रह किया गया है।