{"_id":"5acef1ce4f1c1b193d8b4a87","slug":"bjp-mla-surendra-singh-said-narco-test-will-should-be-done-in-unnao-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने सेंगर का किया बचाव, बोले- ये युवती पहले भी लगा चुकी है झूठे आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने सेंगर का किया बचाव, बोले- ये युवती पहले भी लगा चुकी है झूठे आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी विधायक का बचाव करते हुए एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह और आरोप लगाने वाली युवती का नार्को टेस्ट होना चाहिए। इससे सच खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर कुलदीप सेंगर दोषी पाए जाते हैं तो बेशक उन पर कार्रवाई हो। इसके बाद पीड़िता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैंने सुना है कि कुछ साल पहले भी इस लड़की ने एक युवक कि खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराया था। युवक को छह महीने जेल में बिताने पड़े थे।
विज्ञापन
Narco test should be done of #KuldeepSinghSengar &complainant, truth will be out then. If MLA found guilty punish him, but I have heard this same girl had filed a false rape case against a man some years back,man had to spend 6 months in jail: BJP Bairia MLA Surendra Singh #Unnao pic.twitter.com/HZNaTTutWf
— ANI UP (@ANINewsUP) April 12, 2018विज्ञापन
पीड़िता के चाचा बोले- देखते हैं विधायक की गिरफ्तारी होती भी है कि नहीं
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज होने पर पीड़िता के चाचा ने कहा है कि हम खुश हैं कि आखिरकार विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यही काम अगर पहले किया गया होता तो मेरे भाई (पीड़िता के पिता) आज जिंदा होते। उन्होंने कहा कि केस तो दर्ज हुआ लेकिन अब देखना ये है कि आरोपी विधायक को गिरफ्तार भी किया जाता है कि नहीं।
Yes we are happy that finally an FIR has been registered against #KuldeepSinghSengar , had this been done much earlier, my brother(victim's father) would be alive today. Still, lets see if he will be arrested or not: Uncle of victim #UnnaoCase pic.twitter.com/mCFiBpAdUO
— ANI UP (@ANINewsUP) April 12, 2018