फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MlA's son beats mandi sachiv in gonda.

गोंडा: भाजपा विधायक के बेटे की गुंडई, मंडी सचिव को जमकर पीटा, घसीटकर गाड़ी पर लादने की कोशिश

Mon, 19 Nov 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Updated Mon, 19 Nov 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
BJP MlA's son beats mandi sachiv in gonda.

भाजपा विधायक के बेटे पर भुगतान कराने का दबाव बनाने के लिए मंडी सचिव को पीटने व वाहन पर लादकर ले जाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। मामले में सचिव ने डीएम से शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। इसके साथ ही सचिव ने करनैलगंज कोतवाली में विधायक पुत्र समेत दो लोगों को नामजद करते हुए 30 अन्य के खिलाफ मारपीट, बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।        

विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति करनैलगंज के सचिव मोहम्मद इसराइल ने कोतवाली करनैलगंज में दर्ज कराए केस में बताया कि करनैलगंज के कोंचा कासिमपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र मौर्या मंडी में आढ़ती के साथ ही सब्जी का थोक लाइसेंसी है।
विज्ञापन


वह पांच साल से नवीन मंडी स्थल में ठेके पर सफाई का काम भी कराता था। सफाई कार्य संतोषजनक न होने के कारण पूर्व के अधिकारियों ने उससे कार्य कराना बंद करा दिया था। हरिश्चंद्र का ठेका बंद होने के बाद भाजपा विधायक बावन सिंह की सिफारिश पर उसके काम का भुगतान भी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम नहीं मिलने के कारण लगाता रहा अनर्गल आरोप

वर्ष 2018-19 से नई सफाई नीति लागू होने के बाद सफाई कार्य नगर पालिका परिषद कर्मचारियों से कराने का निर्णय लिया गया। समीक्षा बैठक में मिले निर्देश के बाद से नगर पालिका से सफाई कराई जा रही है।

सफाई कार्य करने वाले को प्रतिबंधित करने के लिए नीलामी कराई गई। जिसमें तत्कालीन एसडीएम ने 20 हजार रुपये के टेंडर दाता संजय सिंह निवासी ग्राम करुआ को सफाई का टेंडर देने का निर्णय लिया। काम नहीं मिलने के कारण हरिश्चंद्र लगातार अनर्गल आरोप लगाता रहा और भाजपा विधायक बावन सिंह से सिफारिशें कराता रहा।

मंडी सचिव के मुताबिक उन्होंने दो माह पहले विधायक को बताया कि हरिश्चंद्र मौर्या का कोई भी भुगतान बकाया है तो तत्कालीन सचिव से सफाई कार्य का बिल सत्यापित कराकर मंडी समिति कार्यालय में दे दें। बिल के मुताबिक बजट आवंटन के लिए उपनिदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद फैजाबाद को मांगपत्र भेजा जाएगा। बजट मिलने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा। मगर बिल भुगतान करने के लिए हरिश्चंद्र मौर्या उनका उत्पीड़न करता रहा।

'घसीटने हुए साथ ले जाने के लिए गाड़ी में लादने की कोशिश की'

सचिव का आरोप है कि शनिवार दोपहर तीन बजे कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह के बेटे वैभव सिंह उर्फ मोनू निवासी ग्राम गद्दोपुर के साथ हरिश्चंद्र पांच गाड़ियों से असलहाधारी तकरीबन 25-30 लोगों के साथ मंडी समिति परिसर स्थित उनके कार्यालय में आ धमके।

उस समय वह शासकीय कार्य कर रहे थे। मंडी सचिव ने दर्ज कराए केस में आरोप लगाया है कि विधायक पुत्र मोनू और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। पीटा और घसीटते हुए संग ले जाने के लिए गाड़ी में लादने का प्रयास भी किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की। मान मनौव्वल के बाद उन्हें छोड़ दिया। मंडी सचिव ने जिलाधिकारी व एसडीएम करनैलगंज से सुरक्षा की मांग की है। मंडी सचिव ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर भी दी।

एसपी ने दिलाया मामले की छानबीन कर कार्रवाई का भरोसा

कोतवाल वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी सचिव मोहम्मद इसराइल की तहरीर पर भाजपा विधायक बावन सिंह के बेटे वैभव सिंह उर्फ मोनू, हरिश्चंद्र मौर्या को नामजद करते हुए 30 अन्य के खिलाफ मारपीट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसपी गोंडा लल्लन सिंह का कहना है कि मंडी सचिव ने भाजपा विधायक बावन सिंह के पुत्र वैभव सिंह उर्फ मोनू व हरिश्चंद्र मौर्या आदि पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में करनैलगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा विधायक बोले, बेटा तो सिर्फ निवेदन करने गया था

कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह का कहना है कि, हरिश्चंद्र मौर्या भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। वह पिछले पांच साल से मंडी समिति करनैलगंज के नवीन मंडी स्थल की साफ-सफाई का ठेके पर काम करता था।

मंडी समिति के सचिव ने सफाई कार्य का भुगतान नहीं किया था। कई बार उसने मंडी सचिव से भुगतान करने की मांग की थी। इसके बावजूद मंडी सचिव मोहम्मद इसराइल ने भुगतान नहीं किया।

विधायक का कहना है कि उनका पुत्र वैभव सिंह उर्फ मोनू मंडी सचिव से भुगतान करने के लिए निवेदन करने गया था। मंडी सचिव ने मोनू पर मारपीट का जो आरोप लगाया है, वह निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed