फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MLA Dal Bahadur Kori scolded to SI for doing challan of a BJP activists bike.

चालान करने पर भड़के भाजपा विधायक ने थाने में दरोगा को हड़काया, बोले- तुझे वर्दी का घमंड है तो मुझे भी...

Sat, 26 Sep 2020 05:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Sep 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Dal Bahadur Kori scolded to SI for doing challan of a BJP activists bike.
थाने में मौजूद भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी। - फोटो : amar ujala

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में दरोगा द्वारा भाजपा कार्यकर्ता की बाइक का चालान करने पर भाजपा विधायक बिगड़ गए और थाने पहुंचकर दरोगा को जमकर खरीखोटी सुनाई। दरोगा से कहा कि अगर तुझे वर्दी का घमंड है तो मुझे कुर्ते पैजामे का घमंड है। इतना ही नहीं... नाराज विधायक ने फोन करके जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तक से दरोगा की शिकायत कर डाली।

विज्ञापन


डीह थाने मे तैनात दरोगा इंसाफ अली थाने की जीप लेकर हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग के लिये गये थे जहां जगदीशपुर गांव के पास बाइक से दवा लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ता भुवनेश त्रिपाठी की बाइक रोककर चालान कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता ने बाइक का चालान करने व दरोगा पर  अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शिकायत भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी से की। कार्यकर्ता की शिकायत से खफा विधायक थाने पहुंच गये और पार्टी कार्यकर्ताओं को चेकिंग के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए दरोगा इंसाफ अली को जमकर खरीखोटी सुनाई और कहा कि सलोन से तुमको हटवाया था और यहां आकर फिर तुम भाजपा को बदनाम करने का काम कर रहे हो। विधायक ने फोन करके जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से दरोगा की शिकायत और थाने से हटाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दरोगा नहीं हटा तो मैं धरने पर बैठूंगा'

विधायक ने कहा कि दरोगा नहीं हटा तो मैं थाने मे धरने पर बैठूंगा। हालांकि, विधायक ने मीडिया से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दवा लेने जा रहा था तो उसकी गाड़ी रोककर दरोगा ने चालान कर दिया और गालीगलौज भी की। जिस पर मैं थाने गया और दरोगा को समझाया था।

मामले में डीह थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया की जगदीशपुर गांव मे दरोगा इंसाफ अली ने एक व्यक्ति की बाइक का चालान कर दिया था जिससे विधायक नाराज थे लेकिन बाद में वे मान गए। वहीं, दरोगा इंसाफ अली ने बताया कि मैंने जगदीशपुर गांव के पास एक व्यक्ति का हेलमेट व डी एल न होने की दशा मे चालान किया था, जिसको लेकर विधायक नाराज हो गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed