{"_id":"67ac7d862feaae471206693a","slug":"bjp-mla-chandrabhanu-paswan-meets-to-cm-yogi-adityanath-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी से मिले मिल्कीपुर के नवनिर्वाचित विधायक चंद्रभानु पासवान, दर्ज की थी बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी से मिले मिल्कीपुर के नवनिर्वाचित विधायक चंद्रभानु पासवान, दर्ज की थी बड़ी जीत
Wed, 12 Feb 2025 04:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Feb 2025 04:22 PM IST
सार
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक चंद्रभानु पासवान ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। चंद्रभानु ने मिल्कीपुर के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61 हजार 710 वोटों से पराजित किया था। यह सीट अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी। इस जीत के बाद फैजाबाद लोकसभा की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया।
विज्ञापन
जीत के बाद चंद्रभानु ने अपनी जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की विजय करार दिया था। बुधवार को उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की।
विज्ञापन
मिल्कीपुर उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में थे। चार उम्मीदवार ही एक हजार मतों का आंकड़ा पार कर सके थे। बसपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। भाजपा व सपा के अलावा शेष आठ प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे।
विज्ञापन