{"_id":"6a10799a1da5e2a72d0a38d3","slug":"bjp-members-express-outrage-over-rahul-gandhi-traitor-remark-in-raebareli-file-complaint-and-demanding-action-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: राहुल गांधी के गद्दार बयान पर भाजपाइयों में आक्रोश, कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: राहुल गांधी के गद्दार बयान पर भाजपाइयों में आक्रोश, कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
Fri, 22 May 2026 09:13 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 22 May 2026 09:13 PM IST
सार
राहुल गांधी के गद्दार बयान पर भाजपाइयों में आक्रोश है। उन्होंने रायबरेली में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस को गद्दार कहने पर सांसद राहुल गांधी के खिलाफ शुक्रवार को सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। भाजपाइयों ने कहा कि राहुल की टिप्पणी से हमारी और देश के नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, बीती 19 और 20 मई को राहुल गांधी रायबरेली और अमेठी के दौरे पर थे। 20 मई को लोधवारी गांव में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और आरसएस को गद्दार कहा था। इसके बाद से भाजपाइयों में नाराजगी है। वह कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को शाम 3.00 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्वीलाल पासी की अगुवाई में भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल सदर कोतवाली पहुंचा। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में भाजपाइयों ने कहा है कि राहुल की टिप्पणी से हमारी, देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
यह किसी एक या दो व्यक्तियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी ही नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता के खिलाफ किया गया गंभीर अमर्यादित आचरण है। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि जांच बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।