{"_id":"5a68b54f4f1c1b93268b62bd","slug":"bjp-master-in-caste-politics-says-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को जातिवादी राजनीति में महारत हासिल: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को जातिवादी राजनीति में महारत हासिल: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा, जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिन पर सभी समाजवादियों को समाज के कमजोर व वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
यादव बुधवार को सपा मुख्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों व नौजवानों के मुद्दों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। जातिवाद का जहर भाजपा ने फैलाया, उसे जातिवादी राजनीति करने में महारथ हासिल है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार सिर्फ उद्घाटन का उद्घाटन कर रही है। अवध शिल्प ग्राम का उद्घाटन सपा सरकार में हो चुका है। भाजपा सरकार फिर से इसके उद्घाटन का उपक्रम कर रही है।
विज्ञापन
उधर, राष्ट्रीय लोकदल ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। इस मौके पर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि कर्पूरी ने अंतिम सांस तक पिछड़ों व गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया। युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने कहा कि कर्पूरी जीवन भर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेे।
Trending Videos
दावोस में दावा, पर देश में प्रदूषण दूर करने का नहीं कर रहे उपाय
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दावोस में प्रधानमंत्री प्रदूषण कम करने की बात कर रहे हैं, लेकिन देश में प्रदूषण दूर करने का कोई उपाय नहीं कर रहे हैं। सपा सरकार ने पर्यावरण बचाने के लिए सर्वाधिक वृक्षारोपण का रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा सरकार साइकिल की विरोधी है, जबकि पर्यावरण के लिए साइकिल जरूरी है।