फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP making plan for mission 2017.

मिशन यूपी के लिए शुरू हुई भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग

Mon, 11 Jan 2016 03:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jan 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
BJP making plan for mission 2017.

भाजपा ने 2017 में यूपी के चुनावी समर के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में पार्टी से जुड़े दलित नेताओं की 17 जनवरी को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


इसमें जाने के लिए नाम तय करने के वास्ते रविवार को यहां भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि प्रदेश से पार्टी से जुड़े दलित वर्ग के सौ लोगों को दिल्ली बैठक में भेजा जाए।
विज्ञापन


अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. श्याम सिंह कठेरिया ने बताया कि यहां हुई बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सेठ, स्वरूप चंद्र राजन और राष्ट्रीय मंत्री केके राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिली जिम्मेदारी

BJP making plan for mission 2017.

दिल्ली बैठक के लिए अनुसूचित जाति के नेताओं की सूची तय करने की जिम्मेदारी जिन लोगों को सौंपी गई उनमें मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, पूर्व एमएलसी रामनरेश रावत, प्रदेश महामंत्री रामचंद्र कनौजिया, जितेन्द्र सोनकर, रमेश तूफानी, अलकनंदन हंस, फूलचंद्र धानुक व जगदीश धानुक प्रमुख हैं।

यूपी के नेताओं को सलाह दी गई है कि अनुसूचित जातियों में संख्या के लिहाज से अच्छी भागीदारी रखने वाले जाटव, पासी, धोबी, वाल्मीकि, धानुक और सोनकर जाति के प्रतिनिधियों को दिल्ली जरूर भेजें।

दिल्ली जाने वाले भाजपा के दलित नेताओं को अनुसूचित जाति के लोगों को केंद्र सरकार के कामकाज की जानकारी देने के साथ ही सम्मेलनों के आयोजन की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed