फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leaders in Uttar Pradesh.

यूपी जीतने के लिए भाजपा ने उतारी फौज, शाह व केंद्रीय मंत्री घूमेंगे गांव-गांव

Sun, 24 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders in Uttar Pradesh.

अंबेडकर जयंती से प्रारंभ हुए ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के समापन समारोह में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और 14 केंद्रीय मंत्री रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहेंगे। सांसदों को अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के जरिये प्रदेश भाजपा ने 52 हजार ग्राम पंचायतों तक पहुंचने का ढांचा खड़ा किया है। प्रतिदिन अभियान की समीक्षा हो रही है।
विज्ञापन


राजधानी में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कॉल सेंटर से 15 लोग लगातार जिलों से संपर्क कर रहे हैं। इस अभियान में 5000 कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें 10-10 गांवों में जाने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामोदय से भारत उदय के प्रदेश समन्वयक अशोक कटारिया ने बताया कि डॉ. अंबेडकर की जयंती से प्रारंभ हुए अभियान में पहले तीन दिन समरसता कार्यक्रमों के थे।

गांवों में हुए 3528 कार्यक्रम

BJP leaders in Uttar Pradesh.

बकौल कटारिया, 14 से 16 अप्रैल तक 90 संगठनात्मक जिलों में ग्राम स्तर पर 3528 कार्यक्रम हुए। इसके बाद किसान पंचायतें हुईं। पूरे अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में नरेंद्र मोदी सरकार के कामों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

किसानों को केंद्रीय बजट के प्रावधानों और मोदी सरकार में गांव, गरीब और किसानों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई है।

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान का समापन 24 अप्रैल को होगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और सांसद किसी न किसी गांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कौन मंत्री कहां रहेंगे
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष केशव देव मौर्य गाजियाबाद और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर अलीगढ़ में रहेंगे।

ये मंत्री यहां रहेंगे मौजूद

BJP leaders in Uttar Pradesh.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। स्मृति ईरानी अमेठी, मनोहर परिकर रायबरेली, उमा भारती झांसी, कलराज मिश्र देवरिया, जनरल वीके सिंह हापुड़, रामशंकर कठेरिया आगरा, संतोष गंगवार बरेली, मनोज सिन्हा गाजीपुर, महेश शर्मा नोएडा, मेनका गांधी पीलीभीत, संजीव बालियान मथुरा, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर और मुख्तार अब्बास नकवी बागपत में रहेंगे। राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा दो दिन से मथुरा में हैं। वह रविवार को भी वहीं रहेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल मलिक को मुख्तार अब्बास के साथ बागपत में लगाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी मेरठ में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed