फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leaders give information about CAA press conference At many districts

यूपी: आज व कल प्रेस कांफ्रेंस कर सीएए का सच बताएंगे भाजपा नेता, एक से पांच जनवरी तक संपर्क अभियान

Sun, 29 Dec 2019 09:13 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Dec 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders give information about CAA press conference At many districts
नागरिकता कानून का विरोध करते लोग - फोटो : PTI
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भाजपा के नेता रविवार व सोमवार को जिलों में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में योगी सरकार के मंत्री भी रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीएए पर जनता के बीच अपना पक्ष रखने के लिए भाजपा ने 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक एक महीने का अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में 29-30 दिसंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। इसके जरिये भाजपा नेता लोगों को नागरिकता संशोधन कानून का सच बताएंगे। लोगों को समझाया जाएगा कि विरोधी दल वोट बैंक के लालच में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 से 5 जनवरी तक संपर्क अभियान

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कार्यशाला में शामिल प्रतिनिधियों को पूरी कार्ययोजना समझाई। उन्होंने  कहा कि 29 व 30 दिसंबर को प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों पर पत्रकार वार्ता कर इस कानून की सच्चाई बताकर लोगों की आशंकाएं दूर की जाएंगी। इसके बाद 1 से 5 जनवरी तक संपर्क अभियान चलेगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को एक लाख गांवों तक पहुंचकर 50 लाख से अधिक परिवारों में संपर्क करना है। 

साथ ही  मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी समाज के प्रबुद्ध  वर्ग जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, प्रोफेसर, सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क उन्हें नागरिकता संशोधन कानून का सच बताएं। साथ ही उनसे इस बारे में लोगों को जागरूक करने का भी आग्रह करें।

6 से 15 जनवरी तक गोष्ठियां व पदयात्राएं

अभियान के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में छह सभाएं की जाएंगी। प्रत्येक क्षेत्र में एक सभा होगी। ये सभाएं 6 से 15 जनवरी के बीच होंगी। इसके अलावा जिलास्तर पर गोष्ठियां, पदयात्राएं होंगी। भाजपा अध्यक्ष ने इनमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का आह्वान किया है। इसके अलावा लोगों को  इस मुद्दे पर सोशल मीडिया की मदद से भी जागरूक किया जाएगा। 

पार्टी मुख्यालय पर हुई कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर,  विजय बहादुर पाठक,  पंकज सिंह,  सलिल विश्नोई,  नीलिमा कटियार,  प्रदेश मंत्री संतोष सिंह व प्रकाश पाल तथा संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक सहित अभियान से जुड़े पार्टी के क्षेत्रीय व जिला स्तर के प्रतिनिधि व प्रभारी सम्मलित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed