फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp leaders are not campaigning

मतदाता जागा तो खुद सो गए भाजपा के दिग्गज

Fri, 11 Apr 2014 08:14 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Fri, 11 Apr 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders are not campaigning

इसे लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अतिआत्मविश्वास कहें या फिर टीम भावना की कमी। चुनावी माहौल में इन भाजपा नेताओं का कहना है कि वह आराम कर रहे हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के कुरुक्षेत्र उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। पर, भाजपा के कई नेता पूरे चुनावी परिदृश्य से गायब हैं।

न तो इनके दौरे हो रहे हैं और न इनके भाषण सुनाई दे रहे हैं। यह कहां हैं, शायद न तो इसकी आज किसी को चिंता है और न इन्हें ही इस बात की फिक्र कि पार्टी के नाते उन्हें चुनाव मैदान में दिखना चाहिए।
विज्ञापन


पहले चरण पर नजर दौड़ाएं तो सिर्फ तीन नेता ही प्रचार का भार अपने कंधों पर लादे दिखते हैं। इनमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में नहीं है एकजुटता

bjp leaders are not campaigning

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह दावा करते हैं कि उनकी पार्टी सामूहिक नेतृत्व वाली है। पर, उत्तर प्रदेश में इस बार सामूहिक नेतृत्व का दूर-दूर तक पता नहीं है।

न तो टिकट वितरण में यह सामूहिक नेतृत्व दिखा और न अब चुनावी प्रबंधन व प्रचार में यह धरातल पर दिख रहा है।

सूबे में भाजपा के आठ नेता अब तक प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन कलराज मिश्र व डॉ. रमापति राम त्रिपाठी को छोड़ कहीं कोई चुनावी समर में किसी भूमिका में नहीं दिख रहा है।

कलराज मिश्र खुद देवरिया से चुनाव लड़ रहे हैं तो डॉ. रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र शरद त्रिपाठी चुनाव मैदान में होने के कारण व्यस्त हैं।

नेता बदले या बदला माहौल

bjp leaders are not campaigning

बदलाव माहौल में आया हो अथवा नेतृत्व में या मंच पर गरजने से इन नेताओं में खुद आया हो लेकिन कई चेहरे मंचों से गायब हैं। विधानसभा के पिछले चुनाव तक उमा भारती के भाषण की तमाम सीटों से डिमांड रहती थी।

पर, राम जन्मभूमि आंदोलन का यह प्रमुख भगवा चेहरा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सिर्फ अपने चुनाव क्षेत्र झांसी तक सिमटकर रह गया है।

अभी तक इनकी एक भी सभा नहीं हुई है। विनय कटियार भले ही दो बार से खुद चुनाव न जीत पा रहे हों लेकिन तमाम लोगों को उनके चेहरे व भाषण से अपनी नैया पार लगने की उम्मीद रहती थी। अभी तक कटियार भी घर बैठे हैं।

अपने ही क्षेत्रों तक सीमित हैं नेता

bjp leaders are not campaigning

कहते हैं कि यह शांतिकाल है। संगठन के कार्यकर्ता हैं। वह जो आदेश करेगा, वैसा करेंगे। वरुण गांधी भले ही राम जन्मभूमि आंदोलन से सीधे न जुड़े रहे हों लेकिन उनका भाषण भी भगवा धार लिए रहता था।

इस कारण कई जगह से उनके भाषणों की भी लोगों को जरूरत रहती थी। पर, वह इन दिनों अपने निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर में सिमटे हुए हैं।

योगी आदित्यनाथ भी अभी तक गोरखपुर इलाके से बाहर नहीं निकले हैं। कोई विश्राम तो कोई शांत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे नेताओं में कुछ भीड़ जुटाऊ तो कुछ समीकरण साधने वाले चेहरे माने जाते रहे हैं।

उसी लिहाज से इनका अब तक उपयोग होता था। यह भले ही मंच पर मोर्चा न संभालते हों लेकिन नाराज लोगों को समझाने-बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।

प्रचार के बजाए आराम कर रहे हैं ये

bjp leaders are not campaigning

ये नेता कहीं जातीय समीकरणों के लिहाज से जरूरत को देखते हुए भी पार्टी के लिए उपयोगी भूमिका निभाते थे। पर, इस बार इनकी भी सक्रियता नहीं दिख रही है।

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह घर बैठे हैं। चुनाव में भूमिका और कहां हैं? कहते हैं, घर पर विश्राम कर रहा हूं। पढ़-लिख रहा हूं। कभी-कभी विश्राम भी जरूरी होता है।’

सूर्यप्रताप शाही की नाराजगी तो अब ढकी-छिपी बात नहीं रह गई है। चुनाव में वह अपने इलाके में नहीं बल्कि लखनऊ में हैं।

केशरी नाथ त्रिपाठी भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह भी चुनावी परिदृश्य से पूरी तरह गायब हैं। इलाहाबाद मेंअपने घर पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed