फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader Pappu SIngh Paras passes away because of corona.

गोंडा: भाजपा नेता पप्पू सिंह परास का कोरोना से निधन

Thu, 20 May 2021 12:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 May 2021 12:21 PM IST
सार

भाजपा नेता पप्पू सिंह परास का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो कोरोना से पीडि़त थे। उन्होंने कम समय में ही गोंडा जिले में अपनी पहचान बनाई थी।

विज्ञापन
BJP leader Pappu SIngh Paras passes away because of corona.
पप्पू सिंह परास - फोटो : amar ujala

विस्तार

कम समय में ही जिले की सियासत में अपना अलग स्थान बना चुके और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पप्पू सिंह परास का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह करीब एक महीने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, इन्द्र बहादुर सिंह (48 वर्ष) उर्फ पप्पू सिंह परास करीब एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका इलाज लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन


परिजनों के काफी प्रयास व महीनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद उन्होंने गुरुवार रात अन्तिम सांस लेकर इस दुनिया को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह परास जिला पंचायत सदस्य की सीट पर लगातार काबिज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी अति सहज कार्यशैली से दो बार बेलसर ब्लाक के प्रमुख पद पर अपना वर्चस्व कायम किया। उनके आसामयिक निधन के बाद जिले में दूसरे राजनीतिक रसूख का अंत माना जा रहा है। पप्पू सिंह परास के असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है ।


वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पप्पू परास बसपा के तरबगंज से चुनाव लड़े थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। बेटा मयंक, पुणे से एमबीबीएस कर रहा है। पत्नी नीलम सिंह बेलसर की ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed