{"_id":"5f0c53a2a99da62f7734cd9a","slug":"bjp-leader-kalyan-singh-gives-statement-in-babri-demolition-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल्याण सिंह ने खुद को बताया निर्दोष, अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याण सिंह ने खुद को बताया निर्दोष, अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने दर्ज कराए बयान
Mon, 13 Jul 2020 05:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता कल्याण सिंह।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या स्थित ढांचा ध्वंस मामले में आरोपी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के सोमवार को बयान दर्ज किए गए। इस दौरान कल्याण सिंह ने खुद पर लगाए गए आरोपों को नकारा और अपने बचाव में साक्ष्य देने की बात कही।
विज्ञापन
उधर, विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने 14 जुलाई को सुनवाई तय करते हुए शेष आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। कोर्ट में कल्याण ने कहा कि घटना के समय मुख्यमंत्री होने के चलते उन्होंने विवादित ढांचे की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। समय-समय पर अधिकारियों को सुरक्षा के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इस मामले में तत्कालीन केंद्र सरकार के इशारे पर राजनीतिक विद्वेष के तहत झूठे और निराधार आरोप लगाकर उन्हें फंसाया गया। उन्होंने कहा कि वह निर्दोष हैं। इसके पहले सुनवाई के समय कल्याण सिंह और संतोष दुबे अपने वकील के साथ कोर्ट में मौजूद रहे।
विज्ञापन
कल्याण सिंह के वकीलों का वकालतनामा कोर्ट के सामने पेश किया गया, जबकि अन्य सभी आरोपी गैरहाजिर थे। उनके वकीलों ने हाजिरी माफी की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
Trending Videos
16 को होंगे संतोष दुबे के बयान
सुनवाई का समय समाप्त होने पर आरोपी संतोष दुबे के बयान नहीं हो सके। इस पर कोर्ट ने संतोष के बयान के लिए 16 जुलाई और शेष आरोपियों के लिए 14 जुलाई की तारीख तय की है।
17 तक ओम प्रकाश पांडेय को तामील कराएं वारंट
कोर्ट ने ढांचा ध्वंस मामले में फरार चल रहे आरोपी ओमप्रकाश पांडेय का कुछ पता न चलने पर सीबीआई के वकील ललित सिंह और आरके यादव को निर्देश दिया कि 17 जुलाई तक हर हाल में आरोपी पर वारंट तामील कर कोर्ट को बताएं।
17 तक ओम प्रकाश पांडेय को तामील कराएं वारंट
कोर्ट ने ढांचा ध्वंस मामले में फरार चल रहे आरोपी ओमप्रकाश पांडेय का कुछ पता न चलने पर सीबीआई के वकील ललित सिंह और आरके यादव को निर्देश दिया कि 17 जुलाई तक हर हाल में आरोपी पर वारंट तामील कर कोर्ट को बताएं।
