फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader beat sanitation worker up In Lucknow when he asked to move vehicle to pick up garbage

Lucknow News: कूड़ा उठाने के लिए सफाईकर्मी ने गाड़ी हटाने को कहा, भाजपा नेता ने पीट दिया; कर्मियों में आक्रोश

Thu, 13 Mar 2025 12:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 12:58 PM IST
सार

लखनऊ में सफाईकर्मी ने कूड़ा उठाने के लिए सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने के लिए कहा तो यह बात भाजपा नेता को नागवार गुजरी। उसने सफाईकर्मी पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। घटना से सफाई कर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। 

विज्ञापन
BJP leader beat sanitation worker up In Lucknow when he asked to move vehicle to pick up garbage
थाने पहुंचे सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर वार्ड में भाजपा नेता ने सफाई कर्मी को पीट दिया। इससे सफाईकर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ केस करके कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


पीड़ित सफाई कर्मी दीपू ने बताया कि वह सफाई कर रहा था। सड़क पर भाजपा नेता की गाड़ी खड़ी थी। उसने कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस पर इसी बात को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष से कहासुनी हो गई। इस पर भाजपा नेता ने लोहे की रॉड से उसके हाथ पर वार कर दिया।
विज्ञापन


इससे दीपू को चोट आ गई। घटना के बाद सफाईकर्मी एकत्र हो गए। वह एक साथ थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed