{"_id":"674420890cd64cdc1b06f629","slug":"bjp-leader-aparna-yadav-speaks-about-violence-in-sambhal-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने संभल बवाल पर दिया बयान, गुंडई बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने संभल बवाल पर दिया बयान, गुंडई बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार
Mon, 25 Nov 2024 12:41 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Nov 2024 12:41 PM IST
सार
भाजपा नेता अपर्णा यादव ने संभल हिंसा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुंडई बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं, करहल विधानसभा सीट के उपचुनाव पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संभल में धार्मिक स्थल पर हुई हिंसा के मामले में भाजपा नेता व महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी प्रकार से गुंडई बर्दाश्त नहीं करेगी, जरूरत पड़ने पर सशस्त्र बल की सहायता ली जाएगी। वहीं करहल विधानसभा चुनाव में सवाल पर उन्होंने बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि वह महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर बात करेंगी। भाजपा नेता ने कहा कि वर्तमान समय में लड़के व लड़कियों के दायित्व समाज के प्रति शिक्षा में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार को ड्राफ्ट बनाकर देंगी। साथ ही कहा कि घर से स्वेच्छा से भाग रहे बच्चों में माता-पिता का भी रोल होता है। परिवार में प्रबोधन क्यों नहीं हो पा रहा है इस पर चिंता करने की जरूरत है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा की जीत से ताकतकर बनकर उभरे योगी, संगठन में भी आई ताकत, 30 मंत्रियों के साथ इस योजना पर किया था काम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: सात फीसदी वोटों में सिमट गई यूपी में राज करने वाली बसपा, 2012 के बाद से हर चुनाव में सिकुड़ता रहा जनाधार
कुंदरकी में सपा की हार और भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिंतन पर लोगों ने वोट दिया है। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हमेशा बड़े कद का होता है। इससे पहले उन्होंने जिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन