फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP Kisan Morcha will conduct a conference on 18 September in Lucknow.

यूपी: 18 सितंबर को लखनऊ में सम्मेलन आयोजित करेगा भाजपा किसान मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- आंदोलन को किसानों का समर्थन प्राप्त नहीं

Wed, 15 Sep 2021 08:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Sep 2021 08:49 PM IST
सार

भाजपा किसान मोर्चा ने यूपी चुनाव को देखते हुए किसानों को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाले सम्मेलन से होगी।

विज्ञापन
BJP Kisan Morcha will conduct a conference on 18 September in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने कृषि सुधार कानूनों के विरोध और गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने से असंतुष्ट किसानों को साधने के लिए रणनीति तैयार की है। पार्टी के किसान मोर्चा की ओर से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर हर जिले में 71 किसानों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। जबकि 18 सितंबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 से 25 रुपये प्रति क्विंटल तक गन्ना मूल्य बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन


किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को बताया कि किसान सम्मेलन को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी व सरकार के मंत्री भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। अक्तूबर-नवंबर में हर विधानसभा क्षेत्र में किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। दिसंबर में गांव-गांव किसान चौपाल आयोजित कर किसानों को मोदी और योगी सरकार की कृषक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


कामेश्वर सिंह ने कहा कि पश्चिमी यूपी में भारतीय किसान यूनियन का आंदोलन किसानों का आंदोलन नहीं है। प्रदेश का किसान यूनियन के साथ नहीं है। कुछ लोग किसानों के नाम पर राजनीति कर नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने व किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed