फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp,jansabha

कांग्रेस ने देश तो सपा, बसपा ने प्रदेश को लूटा

Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
bjp,jansabha
फोटो-11,12-बलरामपुर के हुसैनाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र दे - फोटो : BALRAMPUR
पेहर बाजार (बलरामपुर)। शीर्ष अदालत के आदेश पर राम मंदिर बनवाना और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश का अभिन्न अंग बनाना सांप्रदायिकता नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश को तो सपा-बसपा ने ढाई दशक तक प्रदेश को लूटा है। हम वंशवाद नहीं बल्कि विकासवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन

यह बातें बृहस्पतिवार को उतरौला विधान सभा क्षेत्र के हुसैनाबाद में प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीबों को फ्री राशन देना, महामारी से बचाने के लिए फ्री में वैक्सीन लगवाना व खुद को हिंदू कहना सांप्रदायिकता है तो हम सांप्रदायिक हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि वह कहते हैं कि सरकार बनने पर हम बिजली फ्री कर देंगे तो यह समझिए कि या तो वह प्रदेश को ही बिजली फ्री कर देंगे या फिर गुंडों व माफिया को फ्री कर देंगे।
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों के लिए गोशालाएं बनवाई गईं। संकट के समय में मजदूरों, गरीबों तथा महिलाओं को आर्थिक मदद दी गई। हम वंशवाद व परिवारवाद के भरोसे नहीं बल्कि देश व प्रदेश में डबल इंजन सरकार द्वारा किए विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। आप लोग राम प्रताप वर्मा को एक बार भारी मतों से जिताकर मोदी तथा योगी के हाथों को मजबूत करें ताकि हम एक सशक्त उत्तर प्रदेश बना सके। कांग्रेस ने 70 सालों तक तो सपा व बसपा ने ढाई दशक तक देश व प्रदेश को लूटने का काम किया है। इन पार्टियों में लोकतंत्र नहीं बल्कि परिवारवाद हाबी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह ने भी सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर हमला बोला। प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा जाति व धर्म के नाम पर नहीं बल्कि विकास व बेहतर कानून व्यवस्था के नाम पर वोट मांग रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, राकेश तिवारी व अनूप गुप्ता समेत तमाम भाजपाई व क्षेत्र की जनता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबका सम्मान बढ़ाया, गुंडे प्रदेश से बाहर : स्वतंत्रदेव
गोंडा। पहले गुंडे-माफिया खुलेआम घूमते थे, अब वह या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश से बाहर हैं। योगी सरकार ने प्रदेश को भयमुक्त, दंगामुक्त और गुंडामुक्त बना दिया है। ये बातें गोंडा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह के पक्ष में सालपुर बाजार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने परिवारवाद और जाति विशेष के लिए कार्य किया। भाजपा ने सभी वर्गों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि योगी की सरकार फिर बनी तो गुंडे और माफिया रहेंगे ही नहीं। कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने बाबरी मस्जिद होने का हलफनामा पेश किया था। केंद्र में भाजपा सरकार बनी तो श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। पहले बिजली एक सपना था, हमने हर घर को बिजली देने का काम किया। सभी को 24 घंटे बिजली देने का संकल्प है।

देश के प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से बजट भेजो तो गांवों तक 15 फीसदी ही पहुंचता है। अब ऐसी व्यवस्था की है कि पूरा पैसा सीधे उनके खाते में जाता है। उन्होंने सभी से भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण को जिताने के लिए हामी भराई। सदर विधायक प्रतीक सिंह ने भी भरोसा दिया कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम किया है, और मौका दीजिए विकास में कोई कसर नहीं रहेगी। सभा को विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, प्रवासी संजय भाई पटेल, दीपक अग्रवाल, रमाकांत त्रिपाठी, अकबाल बहादुर तिवारी ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज किशोर भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामउदार वर्मा, राम तीरथ वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed