फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is trying to run a leaderless government in Uttar Pradesh says Akhilesh Yadav.

यूपी में मुखियाविहीन सरकार चलाने का प्रयोग कर रही भाजपा: अखिलेश यादव

Sat, 01 Feb 2020 05:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Feb 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
BJP is trying to run a leaderless government in Uttar Pradesh says Akhilesh Yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को नफरत फैलाने की बीमारी है। वह समाज में नफरत फैलाने और उत्तर प्रदेश में मुखियाविहीन सरकार चलाने के अभूतपूर्व प्रयोग के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

विज्ञापन


जनता 2022 में भाजपा की नफरत फैलाने की बीमारी का इलाज करेगी। राज्य सरकार में तीन शख्सियतें हैं और कोई किसी से कम नहीं। एक किसी को प्रमुख नहीं मानते क्योंकि उनके तार सीधे दिल्ली से जुड़े हैं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि प्रशासन का सर्वोच्च पद मुख्य सचिव का काम कार्यवाहक से चलाया जा रहा है। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) पद पर भी किसी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। बची-खुची कसर अब डीजीपी पद पर स्थायी नियुक्ति करने के बजाय उस पर भी कार्यवाहक बैठाकर पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार की इसी नीति के चलते प्रदेश में शासन-प्रशासन की साख नहीं बची है। प्रशासन तंत्र पूरी तरह पंगु हो गया है। तमाम परियोजनाएं पिछड़ती जा रही हैं। कानून-व्यवस्था की हालत अत्यंत दयनीय है।

गड्ढे भर नहीं पाए, गंगा सफाई का दावा

पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि सड़कों के गड्ढे भरने में पूरी तरह नाकामयाब रहे मंत्री गंगा सफाई का दावा करने लगे हैं। गंगा यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी धन पानी की तरह बहाया जा रहा है, लेकिन गंगा किनारे बसे केवटों, गोताखोरों के हित के लिए एक शब्द भी नहीं कहा जा रहा।

गोशालाओं में जाकर गायों को गुड़-चना खिलाने वालों के पास इसका क्या जवाब है कि सरकारी गोशालाओं में गाय कैसे दम तोड़ रही हैं। गोमाता और गंगा मइया भाजपा के कारण संकट में हैं। नमामि गंगे में धन तो बह रहा है, पर गंगा की धारा अविरल और निर्मल नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed