फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is trying to address brahmans in poorvanchal.

UP Eelction 2022: पूर्वांचल में ब्राह्मणों को साधने में जुटी भाजपा, दिग्गज नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Mon, 21 Feb 2022 11:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Feb 2022 11:30 AM IST
सार

भाजपा ब्राह्मणों को मनाने में जुट गई है। पूर्वांचल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए दिग्गज नेताओं को इस काम में लगाया गया है।

विज्ञापन
BJP is trying to address brahmans in poorvanchal.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के पूर्वांचल में पहुंचते ही भाजपा ब्राह्मण समाज को साधने में जुट गई है। पार्टी ने दिग्गज ब्राह्मण नेताओं को पूर्वांचल के जिलों में समाज के बीच माहौल बनाने और उनका मत समर्थन हासिल करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


इस क्रम में पार्टी ने श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला को प्रतापगढ़ में कुंडा और बाबागंज में प्रचार के साथ समाज को साधने की जिम्मेदारी सौंपी है। भराला ने कहा कि पूर्वांचल में ब्राह्मण समाज निर्णायक है, वह भाजपा के समर्थन में मतदान कर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि समाज के अन्य नेताओं, सांसदों, मंत्रियों को भी ब्राह्मण समाज के बीच प्रचार की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


औवेसी पर हमले के आरोपियों के घर पहुंचे भराला
श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष अससुद्दीन औवेसी पर हमले के आरोपियों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भराला की फोटो ट्वीट कर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार औवेसी को जेड प्लस सुरक्षा दे रही है, वहीं भाजपा के नेता आरोपियों के घर पहुंचकर उनके परिवार को मदद का आश्वासन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed