फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is targetting SP over Ayodhya rape case.

अयोध्या दुष्कर्म कांड: लड़के हैं गलती हो जाती है... भाजपा ने पोस्टर लगाकर सपा पर साधा निशाना

Mon, 05 Aug 2024 12:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Aug 2024 12:09 PM IST
सार

अयोध्या दुष्कर्म कांड को लेकर भाजपा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर है। लखनऊ में लगाए गए पोस्टर के जरिये सपा पर निशाना साधा गया है। पोस्टर पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बयान लगाया गया है।

विज्ञापन
BJP is targetting SP over Ayodhya rape case.
लखनऊ में लगे पोस्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में 12 साल की नाबालिग के साथ से हुए दुष्कर्म को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर हैं। इस प्रकरण के बहाने भाजपा के नेता सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि प्रकरण में आरोपी मोईद खान को समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। अब भाजपा इसके सहारे सपा को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में लखनऊ में पोस्टर भी लगाए गए हैं जिसमें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बयान लिखा हुआ है। पोस्टर में लिखा हुआ है, लड़के हैं गलती हो जाती है...। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कह कर क्या साबित करना चाहते हैं। मोईद है गलती हो जाती है। पोस्टर भाजपा की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह की ओर से लगाने का दावा किया जा रहा है। पोस्टर पर उनका नाम भी अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भाजपा के कई नेता अयोध्या गए और पीडि़ता के परिजनों से मुलाकात की। घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर बयान भी दिया है। उन्होंने कहा था कि अपराधी का डीएनए टेस्ट होना चाहिए और दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए न कि इस पर सियासत होनी चाहिए। 

BJP is targetting SP over Ayodhya rape case.
डिप्टी सीएम के बाहर लगी होर्डिंग। - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम के घर के बाहर यह होर्डिंग लगाया गया। जिसमें सपा पर सीधा हमला बोला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed