{"_id":"5aef30da4f1c1b64098b8828","slug":"bjp-is-serving-corporate-houses-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की चिंता नहीं, कॉर्पोरेट घरानों की सेवा में लगी भाजपा: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की चिंता नहीं, कॉर्पोरेट घरानों की सेवा में लगी भाजपा: अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 May 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा शासन में प्रदेश में राजनीतिक अराजकता की स्थिति है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है, लेकिन अन्नदाता ही घोर उपेक्षा के शिकार हैं। भाजपा को किसानों की चिंता नहीं, वह कॉर्पोरेट घरानों की सेवा में लगी है।
विज्ञापन
रविवार को अखिलेश ने कहा कि सरकार के मुखिया का ध्यान संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन पर कम है। जनता ही नहीं, सांसद, विधायक तक अपने काम न होने की शिकायतें कर रहे हैं। मंत्री भी भ्रष्टाचार बढ़ने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को ट्वीट पर टिप्पणी करने के बजाय विकास व किसानों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आंधी-तूफान से आगरा, कानपुर शहर व देहात में सर्वाधिक जनधन की क्षति हुई। मुख्यमंत्री कर्नाटक के कार्यक्रम संपन्न करके आगरा आए। आपदा प्रभावित गांवों में राजस्व वसूली व बिजली बिल माफ किए जाएं। जिन किसानों की फल-सब्जी व अन्य फसलें नष्ट हुई हैं, उन्हें भी पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
बिचौलियों को बेचना पड़ रहा गेहूं
सपा अध्यक्ष ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को इस तरह परेशान किया जाता है कि वे मजबूरी में अपनी फसल बिचौलियों को बेच दें। किसानों से गेहूं सफाई और पल्लेदारी के नाम पर भी अवैध उगाही हो रही है। कई-कई दिन डेरा डाले रहने के बावजूद तौल नहीं होती है। एफसीआई की जायस (अमेठी) मंडी में किसान अब्दुल सत्तार की दो दिन तक क्रय केंद्र पर बारी नहीं आई। परेशान हाल सत्तार की वहीं मौत हो गई। सरकार को उनके परिवारीजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए।