फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is preparing to reach out to every section of society Through Seva Sankalp campaign in UP

यूपी: 'सेवा संकल्प' से हर वर्ग तक पहुंचने की तैयारी; अभियान के जरिये चुनावी प्रबंधन को धार देगी भाजपा

Fri, 11 Sep 2026 10:44 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 10:44 PM IST
सार

यूपी में 'सेवा संकल्प' अभियान से भाजपा की हर वर्ग तक पहुंचने की तैयारी है। भाजपा इस अभियान के जरिये चुनावी प्रबंधन को धार देगी। सीएम योगी की मौजूदगी में हर वर्ग तक पहुंचने की रणनीति बनी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
BJP is preparing to reach out to every section of society Through Seva Sankalp campaign in UP
भाजपा का 'सेवा संकल्प' अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा 17 सितंबर को शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के जरिये विधानसभा चुनाव के प्रबंधन को जमीन पर उतारेगी। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक में इसकी रणनीति बनाई गई। बीएल संतोष दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार और संगठन से यूपी का सियासी फीडबैक भी लिया। 

विज्ञापन


बैठक में सेवा संकल्प अभियान, विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव की तैयारी, पार्टी संगठन के गठन का काम जल्द पूरा करने पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय से सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया। एक महीने चलने वाले इस अभियान के जरिए युवाओं के साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और हर लाभार्थी तक पहुंचने का लक्ष्य रखा। 

विज्ञापन

सांगठनिक स्तर पर की गई तैयारी

उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं के जरिए अधिकाधिक युवाओं तक पहुंचना है। उन्हें लोगों के जीवन में आए बदलाव, देश में हुए सकारात्मक कार्यों और वैश्विक छवि में आए परिवर्तन के बारे में बताना है। उन्होंने सर्वाधिक जोर इन सभी कार्यक्रमों के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार पर दिया। वहीं सीएम ने अभियान को लेकर सरकार के स्तर पर की गई तैयारियों पर चर्चा की। जबकि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सांगठनिक स्तर पर की गई तैयारी को साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों को जल्द गठित करने को कहा गया। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने गठन के बाद संगठन की योजनानुसार प्रवास पर जोर दिया। वहीं नवंबर में प्रस्तावित 11 विधान परिषद सीटों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पार्टी इनमें से पांच प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। नवंबर में राज्यसभा की 10 सीटें भी रिक्त हो रही हैं। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित के आगामी दिनों में होने वाले दौरों-कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक शामिल हुए।

ये है आगे की रणनीति 

बीएल संतोष शनिवार को सुबह प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश महामंत्रियों संग बैठक करेंगे। इसके अलावा पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे। उसके बाद कानपुर जाएंगे। वहां कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार शाम यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, प्रदेश महामंत्री संजय राय, रामप्रताप चौहान, मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला सहित अन्य ने स्वागत किया। जबकि भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अगवानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed